Vegetable Rates: हिमाचल में सब्जियों के दाम में आया उछाल, 10 से 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक हुईं महंगी
Himachal Vegetable Rates Hike हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम हर बार की तरह बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला में सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार सब्जियों के दाम दस से बीस रुपये तक बढ़ गए हैं।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Vegetable Rates Hike, हिमाचल प्रदेश में बरसात के मौसम में सब्जियों के दाम हर बार की तरह बढ़ गए हैं। राजधानी शिमला में सब्जियों के दाम आसमान को छू रहे हैं। पिछले सप्ताह के मुकाबले इस बार सब्जियों के दाम दस से बीस रुपये तक बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह कुछ सब्जियों के दाम कम थे, जो इस सप्ताह बढ़ गए हैं। शिमला मिर्च के दाम पिछले सप्ताह 50 रुपये प्रति किलोग्राम थे, जो इस सप्ताह बढ़कर 60 हो गए हैं। वहीं इन दिनों हरा धनिया भी 100 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। पिछले सप्ताह धनिया के दाम 80 रुपये थे। इसके अलावा कई अन्य सब्जियों के दाम भी कुछ हद तक बढ़े हैं। सब्जियों के दाम बढऩे से आम जनता को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
खासकर महिलाओं को घर का खर्च चलाने में बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पिछले बहुत समय से सब्जियों के दाम में घटाव व उछाल आता रहा है। राजधानी में बरसात के दौरान पहले ही सब्जियां कम होती हैं, इनके दाम बढऩे के बाद अब आम आदमी की पहुंच से सब्जी बाहर हो रही हैं। तोरी से लेकर घीया तक के दाम भी अब आसमान छू रहे हैं।
बारिश का मौसम होने के साथ साथ पहाड़ी इलाकों की सब्जियां भी बाजारों में बिकनें लगी हैं। मैदानी इलाकों की सब्जियां इन दिनों बहुत कम आ रही हैं। जिस वजह से पहाड़ी इलाकों की सब्जियां बाजार में ज्यादा हैं व ज्यादा दामों में बिक रही हैं।
सब्जियों के अलावा फलों के दाम कम हुए हैं। पिछले सप्ताह फलों के दाम भी बीस से तीस रुपये ज्यादा थे। शहर में पिछले सप्ताह त्योहारी सीजन भी था। जिस वजह से फलों के दाम ज्यादा थे।
सब्जी मंडी के प्रधान विशेषवर नाथ का कहना है कि इन दिनों सब्जियों के दाम ज्यादा होने से आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस सप्ताह व पिछले सप्ताह के दाम
- करेला - 60(अब) , 50(पहले)
- धनिया - 100(अब) , 80(पहले)
- घीया - 40(अब) , 35(पहले)
- गाजर - 60(अब) , 50(पहले)
- मशरुम - 30(अब) , 20(पहले) प्रति पैकेट
- टमाटर - 40(अब) , 30(पहले)
- हरी तोरी - 40(अब) , 30(पहले)
- शिमला मिर्च - 60(अब) , 50(पहले)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।