Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला पहुंचे आनंद शर्मा, बोले- इस्‍तीफा क्‍यों दिया यह पार्टी के अंदर की बात, जीत के लिए अनुभव और जोश का दिया मंत्र

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 24 Aug 2022 01:11 PM (IST)

    Anand Sharma Himachal Pradesh पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा क्यों दिया यह मेरे और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच का मामला है। मैंने उन्हें पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया है। यह पार्टी के अंदर की बात है

    Hero Image
    पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा शिमला में।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Anand Sharma Himachal Pradesh, पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा क्यों दिया, यह मेरे और राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच का मामला है। मैंने उन्हें पूरी वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया है। यह पार्टी के अंदर की बात है, इसे सावर्जनिक नहीं किया जा सकता। शिमला पहुंचने के बाद मीडिया से बातचीत में आनंद शर्मा ने कहा मैं कांग्रेस का कट्टर समर्थक हूं और पिछले 51 वर्ष कांग्रेस को समर्पित किए हैं। उम्र के इस पड़ाव में अब मैं पार्टी का साथ नहीं छोड़ सकता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को पूरे देश में पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक सोच से निर्णय लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है, जब सभी निर्णय लेंगे तो आगे बढ़ सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में आनंद शर्मा ने कहा वरिष्ठ जनों का अनुभव और युवाओं का जोश जब एक साथ चलेगा तो कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि संगठन में कुछ चीजें हुई हैं, जो नहीं होनी चाहिए थीं। लेकिन राजनीतिक दलों में ऐसा होता रहता है। हिमाचल प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा सभी प्रत्याशियों के लिए चुनाव में प्रचार करेंगे।

    आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस देश में कम-बैक करेगी। इसके लिए उन्होंने अनुभव और युवाओं के जोश दोनों को जरूरी बताया। उनका इशारा पार्टी में अनुभवी नेताओं को साथ लेकर चलने की ओर दिखा। आनंद शर्मा ने कहा 51 साल उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित किए हैं। अब जीवन के सांयकाल में आकर कांग्रेस को छोड़ने का सोच भी नहीं सकते।

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके नड्डा से अच्छे संबंध रहे हैं। इसलिए उन्होंने नड्डा से मुलाकात की। हिमाचल एक छोटा सा राज्य है, यदि यहां से कोई उच्च पद पर पहुंचता है तो गर्व की बात है। हमारे संस्कार यह बताते हैं कि अपने लोगों के साथ मिलें। उन्होंने कहा मैंने राजनीति में वह समय भी देखा है जब आपसी मतभेद के बावजूद डिबेट में हिस्सा लेते हैं। इससे पहले शिमला पहुंचने पर आनंद शर्मा के कांग्रेस समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने शिमलावासियों के प्यार, स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया।