Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: जिला कांगड़ा में भी आफत की बारिश, बरसात ने ले ली 13 लोगों की जान, सात पानी में बह गए

    Updated: Wed, 02 Jul 2025 02:14 PM (IST)

    Kangra News कांगड़ा जिले में 15 जून से 1 जुलाई तक भारी बारिश के कारण मकानों और पशुशालाओं को नुकसान हुआ है और पौंग झील का जलस्तर बढ़ गया है। इस दौरान 13 लोगों की मौत हो गई है और दो लापता हैं। कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पशुओं की भी जान गई है।

    Hero Image
    जयसिंहपुर में करोड़ी के पास डंगा गिरने से क्षतिग्रस्त सड़क मार्ग का मुआयना करते अधिकारी। जागरण

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। Kangra News, जिला कांगड़ा में 15 जून से पहली जुलाई तक मूसलधार वर्षा से मकानों व पशुशालाओं को नुकसान पहुंचा है। साथ ही खड्डों व नदियों के उफान पर होने से पौंग झील का जलस्तर भी बढ़ा। जिले में इस अवधि में 13 लोगों की मौत हो चुकी है और दो लापता हैं। तीन पक्के और दो कच्चे मकान गिर चुके हैं। 21 कच्चे मकानों का कुछ हिस्सा गिरा है। इसके अलावा 17 पशुशालाओं व एक दुकान को वर्षा से नुकसान हुआ है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सात लोगों की पानी में बहने से मौत

    प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, सात लोगों की पानी में बहने, दो की सड़क दुर्घटना, दो की गिरने, एक की बिजली गिरने और एक की करंट लगने से मौत हुई है। साथ ही दो गाएं मरी हैं। मंगलवार को तीन पक्के मकान गिरे और 7.40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह दो कच्चे मकान गिरे हैं और एक लाख 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 21 कच्चे मकानों के कुछ हिस्से गिरे हैं और करीब सात लाख रुपये का नुकसान आंका गया है।

    27 मामलों में लाखों रुपये का नुकसान

    जिले में अबतक 27 मामलों में 16.45 लाख रुपये का नुकसान है। मंगलवार को धीरा मंडल में किशोरी चंद और प्रवेश कुमार के कच्चे मकानों का हिस्सा गिरा है। संजय कुमार के पक्के मकान का हिस्सा गिरा है। प्रवेश कुमार की दुकान का हिस्सा गिरा है। ज्वालामुखी में पवन कुमार पुत्र बैशाखी राम के पक्के मकान का हिस्सा गिरा है। अमित कुमार के कच्चे मकान का हिस्सा ध्वस्त हुआ है। इसके अलावा रविंद्र कुमार, शक्ति चंद, रेखा देवी व बलवीर सिंह की पशुशालाएं गिरी हैं।

    कांगड़ा व पालमपुर में मकान गिरे

    कांगड़ा में अनिल कुमार व माया दास के कच्चे मकान व जोगिंद्र सिंह की पशुशाला को वर्षा से नुकसान हुआ है। नगरोटा बगवां में राजेश कुमार के कच्चे मकान व पालमपुर की रेखा देवी के कच्चे मकान को क्षति पहुंची है। इसके अलावा लेखराज, निम्मो देवी, बलवंत राम व ओम प्रकाश की पशुशालाएं गिरी हैं।

    शाहपुर में मकान को नुकसान

    बिशन दास का पक्का मकान गिरा है और मस्त राम के शौचालयों को नुकसान पहुंचा है। बैजनाथ में शिवराम की गाय गिरने से मर गई। जयसिंहपुर में प्रवीण कुमार का कच्चा मकान व पशुशाला वर्षा की भेंट चढ़ी है। शाहपुर में प्रवीण कुमार पुत्र चुन्नी लाल के कच्चे मकान को नुकसान पहुंचा है।

    सभी लोगों से आग्रह है कि सुरक्षित स्थानों पर रहें। नदी-नालों से दूरी बनाएं। अगर कहीं पर कोई आपदा आती है तो टोल फ्री नंबर 1077 व कंट्रोल रूम को सूचित करें। 

    -हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा