हिमाचल: बैजनाथ के उतराला में कार खाई में गिरने से 4 युवकों की मौत, एक पपरोला में करता था फोटोग्राफी का काम
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ के उतराला में सोमवार रात एक कार खाई में गिरने से चार युवकों ...और पढ़ें

होली उताराला के लिए निर्माणाधीन सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त कार।
HighLights
बैजनाथ के उतराला में कार खाई में गिरी।
हादसे में चार युवकों की दर्दनाक मौत हुई।
स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा की मांग की।
संवाद सहयोगी, बैजनाथ (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में जिला कांगड़ा के उतराला के सौकड़ू के समीप एक कार के खाई में गिरने चार युवकों की मौत हो गई है। हादसा सोमवार रात को हुआ। घटना की जानकारी पुलिस को लगभग रात नौ बजे मिली। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हो गई।
हादसा उतराला के बिनवा नगर में पावर प्रोजेक्ट से ऊपर बांध की तरफ जाने वाली सड़क पर हुआ। बताया जा रहा है कि कार खाई में गिरी है। कार में पांच युवक सवार थे, जिनमें से एक युवक पपरोला में फोटोग्राफी का काम करता था। यह क्षेत्र काफी दुर्गम है, जिससे बचाव कार्य में कठिनाई आई।
हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल थे। घायलों को रात करीब 11 बजे एंबुलेंस के माध्यम से विवेकानंद अस्पताल ले जाया गया। इनमें से भी एक अन्य की अस्पताल में मौत हो गई।
इस सड़क पर हुए कई हादसे
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं और इस क्षेत्र में सुरक्षा उपायों की कमी महसूस की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में शोक का माहौल है और मृतकों के परिवारों में गहरा दुख छाया हुआ है।
पुलिस कर रही हादसे की जांच
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। स्थानीय प्रशासन ने भी इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से अपील की है कि वे इस क्षेत्र में सड़क की स्थिति को सुधारने और सुरक्षा उपायों को लागू करने के लिए तत्पर रहें।
