Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Fake Degrees In Himachal: मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्री की फिर होगी जांच, कमेटी गठित करने का निर्देश

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 09 Aug 2022 11:06 AM (IST)

    Fake Degrees In Himachal सोलन जिला के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्व विद्यालय की 4600 डिग्री की दोबारा जांच होगी। राज्य सरकार ने हाई कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुख्यालय को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है।

    Hero Image
    सोलन जिला के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्री की दोबारा जांच होगी।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Fake Degrees In Himachal, सोलन जिला के सुल्तानपुर स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय की 4600 डिग्री की दोबारा जांच होगी। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस मुख्यालय को कमेटी गठित करने का निर्देश दिया है। इसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिक्षा विभाग व पुलिस अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। मानव भारती विश्वविद्यालय से करीब 48,000 डिग्री आवंटित हुई हैं। अब तक की पुलिस जांच में 43,000 डिग्री फर्जी पाई गई हैैं। शेष डिग्री सही पाई गई हैं, इनकी जांच की जानी है। इसके बाद इन डिग्रीधारकों को सत्यापन का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानव भारती विश्वविद्यालय से डिग्रियां प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी लगातार पुलिस मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अब तक 500 लोगों ने अपनी डिग्रियों के बारे में सच्चाई जाननी चाही है। इस पर सरकार ने कमेटी गठित करने को कहा है। फर्जी डिग्री मामले के तार 20 से अधिक राज्यों में फैले हैं। अब तक कई गिरफ्तारी भी हो चुकी हैं। इसके साथ ही ईडी भी करोड़ों रुपये की संपत्ति अटैच कर चुकी है।

    क्या है मामला

    वर्ष 2020 में हरियाणा की महिला ने शिकायत की थी। विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री देने के आरोप लगे। कुछ और शिकायतें भी की गईं, लेकिन तब विवि प्रबंधन ने इन शिकायतों को दबाया और शिकायतकर्ता महिला को आरोपित बना दिया। इसके बाद यह मामला राज्य सरकार के संज्ञान में लाया। महिला ने बयान दिया कि विश्वविद्यालय से एमए की डिग्री न केवल सही तरीके से ली है बल्कि इसके बदले फीस तो चुकाई और 50 हजार की घूस भी दी। आरोपित महिला शिकायतकर्ता बन गई। इसी शिकायत पर सोलन पुलिस ने धर्मपुर में केस दर्ज किया। यहीं से फर्जी डिग्री की परतें उखड़ती गईं।