विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh Election 2022: राजनाथ सिंह की रैली में लगे POK चाहिए के नारे, रक्षा मंत्री बोले ...धैर्य रखिए

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Thu, 03 Nov 2022 04:23 PM (IST)Updated: Thu, 03 Nov 2022 04:44 PM (IST)

Rajnath Singh Rally Himachal Pradesh हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांगड़ा के जयसिंहपुर पहुंचे राजनाथ सिंह की ...और पढ़ें

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयसिंहपुर में रैली को संबोधित करते हुए।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जयसिंहपुर में रैली को संबोधित करते हुए।

जयसिंहपुर, संवाद सहयोगी। Rajnath Singh Rally Himachal Pradesh, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांगड़ा के जयसिंहपुर पहुंचे राजनाथ सिंह की रैली में पीओके चाहिए के नारे लगे। लोगों ने रक्षा मंत्री से मांग की कि पीओके भी अब भारत में चाहिए। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा ...धैर्य रखिए, धैर्य रखिए। राजनाथ सिंह हिमाचल प्रदेश के वीर जवानों को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान रैली में मौजूद लोग जोश में आ गए व उन्‍होंने पीओके चाहिए के नारे लगा दिए।

राजनाथ ने कहा मोदी के नेतृत्व में हिमाचल को एम्स और छह मेडिकल कालेज मिले। गरीब लोगों के आयुष्मान व हिमकेयर योजना दी। हिमाचल वीरों की धरती है। मेजर सोमनाथ से लेकर कैप्टन विक्रम बत्रा का देश सदैव ऋणी रहेगा। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है जो बोलती है वो करती है।

आत्‍मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहे

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पहले विकास के पैसे दिल्ली से नीचे पहुंचने पर केवल 14 पैसे ही पहुंचते थे, लेकिन आज डिजिटल इंडिया के तहत 100 प्रतिशत पैसा सीधा खाते में पहुंचता है। हम आज आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में हम सभी प्रकार के उत्पाद अपने देश में ही बनाएंगे। रक्षा के क्षेत्र में भारत को मजबूत बनाया जाएगा। मेक इन इंडिया एंड मेक फ़ॉर वर्ल्ड के तहत 401 रक्षा उत्पादों को दुनिया के किसी भी देश से नहीं लिया जाएगा। अपने ही देश में ये उत्पाद बनाए जाएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यहां जयसिंहपुर में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र धीमान के पक्ष में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

पूरी दुनिया में बज रहा भारत का डंका

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता को गुमराह करने वाली राजनीति नहीं करती। चरित्रार्थ राजनीति करती है। पूरे विश्व में आज भारत का डंका बजता है। आतंकवाद को मजबूती से कुचला जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने कोरोना से निपटने के लिए भारत की सराहना अंतरराष्‍ट्रीय मंच पर की। कांग्रेस ने आज तक केवल झूठ की राजनीति की।

घोषणा पत्र को जमीन पर उतारा

2014 के घोषणा पत्र को जमीन पर उतारा। यही कारण था कि 2019 में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता में वापसी की। 2019 के घोषणा पत्र को भी लागू किया जा रहा है। धारा 370 की बात हो या राम मंदिर की दृढ़ता के साथ पूरे किए।

भारत आज आर्थिक दृष्टि से हो रहा मजबूत

भारत आज आर्थिक दृष्टि से मजबूत हो रहा है और विश्व में पांचवें स्थान पर पहुंच चुका है। मोदी के नेतृत्व में आने वाले समय में शीर्ष तीन स्थानों पर पहुंच जाएगा। महंगाई जहां पूरे विश्व में तेजी से बढ़ी है। वहीं, हमारे देश में महंगाई केवल सात फीसद है। कोरोना संकट के दौरान पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। लेकिन प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में मजबूती से खड़ा रहा। आज अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बात को गंभीरता से सुना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

Arvind Kejriwal Road Show: सोलन में केजरीवाल की तरफ फेंके पर्चे, कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई, देखिए वीडियो

Himachal Election 2022: हिमाचल कांग्रेस ने दलीप और पंकज सहित 8 नेता किए पार्टी से बाहर, अब तक 17 पर कार्रवाई