विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: पहले साथ शराब पी, वोट डालने की बात आई तो पीट दिया बचपन का दोस्‍त, अधमरा कर फेंका

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sat, 05 Nov 2022 04:12 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Election 2022 हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच भटियात की ग्राम पंचायत मलूंडा में एक भाजपा कार्यकर्ता ...और पढ़ें

भटियात की ग्राम पंचायत मलूंडा में घायल भाजपा कार्यकर्ता।
भटियात की ग्राम पंचायत मलूंडा में घायल भाजपा कार्यकर्ता।

सिंहुता, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh Election 2022, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। शराब का आवंटन व सेवन भी चुनाव प्रचार के दौरान खूब हो रहा है। इस बीच रिश्‍तों में भी खटास की खबरें आ रही हैं। चंबा जिला के भटियात की ग्राम पंचायत मलूंडा में एक भाजपा कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। उसकी पिटाई उसके बचपन के दोस्‍तों ने ही कर डाली। घायल भाजपा कार्यकर्ता को सिविल अस्पताल चुवाड़ी में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह बच्चे स्कूल जा रहे थे। इस बीच उनकी नजर सड़क से नीचे पड़े भाजपा कार्यकर्ता प्रीतम सिंह पर पड़ी। इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों को दी। सूचना मिलने के बाद लोगों ने उसे निकालकर चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

आंखों व सिर पर गंभीर चोट

प्रीतम सिंह की आंखों, मुंह, सिर सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों पर चोटें आई हैं। हालत को गंभीर भांपते उसे डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज टांडा रेफर कर दिया। प्रीतम सिंह ने बताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उसे जान से मारने की कोशिश की।

शराब पीने के लिए की जबरदस्‍ती

शुक्रवार देर शाम को घास काटने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ घर जा रहा था। इस दौरान उसने पत्नी के कहा कि उसे कुछ सामान लेना है। सामान लेने के बाद वह घर आएगा। इसी बीच रास्ते में उसे दो कांग्रेस कार्यकर्ता विनोद व नरेश कुमार मिल गए। दोनों ने उसे रुकने को कहा। वे दोनों वहां बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे। इस दौरान उन दोनों ने उसे भी इक्ट्ठे बैठकर शराब पीने को कहा।

वोट पर बात न बनी तो कर दी पिटाई

चूंकि, वे उसके साथ स्कूल में इकट्ठे पढ़े हैं। ऐसे में उसने उनका ऑफर मान लिया तथा वहां बैठकर उनके साथ शराब का सेवन करने लगा। पहले तो यहां वहां की बातें हुईं। लेकिन, बाद में पार्टी की बातें होने लगी। इस पर उन्होंने उससे पूछा कि किसे वोट करेगा तो प्रीतम ने कहा कि चाहे कोई कुछ भी कहे। लेकिन, वह अपनी मनमर्जी से वोट करेगा। इसके बाद उक्त दोनों आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से पीटकर सड़क से नीचे फेंक दिया। सुबह के समय स्कूली बच्चों ने उसे देखा। प्रीतम ने बताया कि वह 25 अक्टूबर को ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुआ था। पिटाई के बाद वह बुरी तरह से भयभीत हो गया है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन ने कहा प्रीतम सिंह को पीटने का मामला सामने आया है। जैसे ही पुलिस को इस बारे में सूचना मिली तो तुरंत प्रीतम के पास पहुंचकर बयान कलमबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है। उक्त मामले की गहनता के साथ छानबीन शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: हिमाचल कांग्रेस का घाेषणा पत्र जारी, OPS सहित एक लाख को रोजगार, पढ़ें बड़ी घोषणाएं

PM Modi Himachal Live: मोदी बोले, रक्षा सौदों के नाम पर कांग्रेस ने दलाली की, हिमाचल की वीर माताओं ने झेला नुकसान