PM Modi Himachal Live: मोदी बोले, रक्षा सौदों के नाम पर कांग्रेस ने दलाली की, हिमाचल की वीर माताओं ने झेला नुकसान
PM Modi Himachal Pradesh Rally, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में हुंकार भरने के लिए पीएम मोदी आज मंडी के सुंदरनगर पहुंचे। सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। मोदी ने कहा हर बूथ पर कमल का फूल ही उम्मीदवार है।

मंडी, जागरण टीम। PM Modi Himachal Pradesh Rally, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए पीएम मोदी ने हुंकार भरी। मोदी ने सुंदरनगर में 500 मीटर लंबे रोड शो से मोदी ने चुनावी जोश भरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मंडी जिले के सुंदरनगर व सोलन जिला मुख्यालय में भाजपा की संसदीय स्तर की रैलियों को संबोधित किया। चुनाव की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री का हिमाचल का यह पहला दौरा रहा। पीएम मोदी चुनाव की घोषणा से पहले 20 दिन में तीन बार हिमाचल में जनसभाएं कर चुके थे। अब जब मतदान में सात दिन का समय बाकी है तो पीएम मोदी हिमाचल में भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भर गए। पीएम मोदी की सुंदरनगर और सोलन रैली से भाजपा की नजर 34 विधानसभा सीटों पर है।
यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: हिमाचल न आने पर BJP के निशाने पर राहुल, केंद्रीय नेतृत्व से लेकर जयराम ने की घेराबंदी
प्रधानमंत्री मोदी का काफिला दिव्यांग बच्चों को देखते ही रुक गया। सोलन शहर के राजगढ़ मार्ग पर दिव्यांग बच्चे पीएम के स्वागत के लिए खड़े थे। जैसे ही उनकी नजर इन बच्चों पर पड़ी तो उनका पूरा काफिला अचानक से रुक गया। करीब दो मिनट तक वह इन बच्चों के साथ रुके और बात की। पीएम से मिलने के बाद बच्चे काफी खुश थे। मोदी ने बच्चों से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि आप सब बहुत बहादुर हो।
सोलन के ठोडो मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के समाप्त होने के बाद भी लोगों में खूब जोश दिखा। कार्यकर्ताओं ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
जाते-जाते मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा- कि यह पार्टी दलदल में फंसी हुई पार्टी है। भारत माता की जय के साथ संबोधन समाप्त किया।
सोलन की जनता के अपनेपन और भरपूर स्नेह के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद। #DoubleEngineSeVikas https://t.co/GZd06sDDGE
— Narendra Modi (@narendramodi) November 5, 2022
मोदी ने कहा- आपका एक-एक वोट सीधा मोदी के नाम पर जाएगा। घर-घर जाकर मेरी बातें बताना। दिल्ली से मोदी मजबूती देगा।

वृद्धावस्था पेंशन कांग्रेस के समय 80 साल के लोगों के लिए थी। भाजपा ने 60 साल उम्र की। कांग्रेस में अनिश्चितता है।
मोदी बोले- भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने नौ लाख परिवार को पानी के कनेक्शन दिए।
शिमला की किस्सा भी याद किया। शिमला में पहाड़ की एक बेटी ने मां की तस्वीर दी थी। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाना देता हूं, ताकि कोई भूखा न सोए।
कहा, आठ दिसंबर के बाद डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास और तेजी से होगा। कोरोना की वजह से खाद के दाम कई गुणा बढ़ गए। यूरिया की बोरी 2000 में खरीदते हैं 270 रुपये से भी कम में दे रहे।
HP | We have to bring urea from abroad, one sack of urea costs us Rs 2000 but we give it to our farmers for less than Rs 270. Our govt bears the rest of the expenses. Some people who give Rs 100 subsidy spend Rs 1000 for publishing advertisement regarding it: PM Modi in Solan pic.twitter.com/rK3wybyt0z
— ANI (@ANI) November 5, 2022
प्रधानमंत्री मोदी बोले - भाजपा सबका विकास कर रही। हिमाचल के नौ लाख किसानों की जेब में किसान सम्मान निधि के 2000 हजार रुपये पहुंचे हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साथा। कहा -कांग्रेस कार्यकाल में कई ऐसे ग्रुप पैदा हुए जो स्थिर सरकार नहीं बनने देते हैं। कांग्रेस का इतिहास धोखा देने का है। किसानों को भी धोखा दिया।
मोदी ने कहा छोटे राज्यों में अब स्थिर सरकारें बन रही हैं। पांच साल बाद सरकार बदलने का रिवाज होने से काम नहीं होते हैं। जयराम की सरकार के विकास की वजह से आज यहां दूसरी सभा कर रहा हूं।

नरेन्द्र मोदी ने सोलन रेस्ट हाउस के चौकीदार सुंदर को भी याद किया। कहा न मुझे हिमाचल छोड़ता है और न मैं हिमाचल को भूल पाता हूं। इजराइल में भी हिमाचल का मान बढ़ाया। वहां गया तो हिमाचल की टोपी पहनी।

मोदी ने सोलन की स्थानीय भाषा में पूछा लोगों का हाल। मशरूम किंग ठाकुर बुद्धराम को याद किया। मनोहर लाल के चने भी याद किए। कभी ऐसा नहीं जब मनोहर लाल के चने नहीं खाए।
भारत माता की जय के साथ पीएम मोदी ने संबोधन शुरू किया। आज सोलन ने संदेश दिया एक बार फिर भाजपा सरकार बनेगी।
पीएम मोदी सोलन जिला के ठोडो मैदान पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने स्वागत किया।कुछ देर में मोदी संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ देर में सोलन के ठोडो मैदान में पहुंचने वाले हैं। ठोडो मैदान में लोगों की काफी भीड़ उमड़ी है।
पीएम मोदी अब साेलन के ठोडो मैदान में रैली को संबोधित करेंगे। सुंदरनगर में रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी सोलन के लिए रवाना हो चुके हैं। सुंदरनगर में कांग्रेस ही ज्यादातर पीएम मोदी के निशाने पर रही।

पीएम मोदी ने कहा मेरा एक काम करोगे, हर घर जाकर लोगों को बताएं मोदी आपको मिलने आए थे प्रणाम बोल कर गए हैं। पीएम मोदी ने मंच से सभी प्रत्याशियों का परिचय करवाया और रिवाज बदलने के नारे के साथ संबाेधन समाप्त किया।
हिमाचल के विकास के काम मोदी व जयराम ने नहीं किए आपके एक वोट ने किए हैं। आगे भी सही जगह वोट किया तो आगे भी विकास इसी गति से होगा। मंडी-पठानकोट राजमार्ग पर तेजी से काम चल रहा है। 8 दिसंबर को दोबारा सरकार बनने पर और तेजी से विकास होगा। हर बूथ पर कमल का फूल भाजपा का उम्मीदवार है। कमल के फूल पर पड़ा हर वोट हिमाचल के इस बेटे को दिल्ली में ताकत देगा। मतदान के सभी रिकार्ड तोड़ देंगे।
दिल्ली में बैठा बेटा किसी के घर के चूल्हे की आग शांत नहीं होने देता, कोई भूखा नहीं सोता है। कांग्रेसी अनाज भी खा जाते। भाजपा को मौका नहीं मिलता तो 9 लाख घरों में नल से जल नहीं पहुंच पाता। अटल टनल का काम पूरा नहीं होता। लाहुल के सुख का समय आया है।
हिमाचल के विकास ने अभूतपूर्व गति पकड़ी है। अगर अब भी यहां कांग्रेस होती तो मात्र 25 घर बनते। महामारी के समय यहां कांग्रेस होती तो कल्पना करो क्या होता। कांग्रेस ने वैक्सीन के लिए देश की जनता को इंतजार करवाया। कोविड टीकाकरण होने से हिमाचल में पर्यटन बढ़ा। कांग्रेस होती तो आज तक वैक्सीन नहीं मिलती हिमाचल की अनदेखी होती।

2014 से 2017 तक कांग्रेस ने केंद्र की योजना लागू नहीं होने दीं, हर बड़े काम में अड़ंगा लगाया। मैं दिल्ली से पैसा भेजता रहा। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में 2014 से 17 तक मात्र 15 घर बने, जो कि शर्म की बात है। डबल इंजन सरकार में 10000 घर बने। 15 घर वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए या 10000 वाली तय करें।
हमारी जुबां से निकली बात पत्थर की लकीर है। 60000 करोड़ वन रैंक वन पेंशन में दिए। कांग्रेस होती तो क्या इतना पैसा मिलता। कांग्रेस के वादे कभी पूरे नहीं हुए। युवा ध्यान रखें कांग्रेस ने पहला घोटाला रक्षा सौदे में किया दलाली खाई। हर सौदे में कमीशन खाई। नेताओं की तिजोरी भरी। हथियार ख़रीदे ही नहीं इसमें देरी की। इसका नुकसान हिमाचल की माताओं के साथ हुआ, जिनके सपूत बलिदानी हुए। मैं यह होने नहीं दूंगा।
पीएम मोदी ने कहा झूठे वादे व गारंटी देना कांग्रेस की फितरत रही है। 2012 के घोषणा पत्र में कांग्रेस ने जो वादे पत्र में किए थे एक भी पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र खोल कर ही नहीं देखा। भाजपा जो संकल्प लेती है पूरा कर दिखाती है। अनुच्छेद 370 हटाया, राम मंदिर बना। हिमाचल की धरती पालमपुर से संकल्प लिया था। कांग्रेस 40 साल से वन रैंक वन पेंशन की बात करती रही। दिखावे के लिए बजट में 200, 300 करोड़ डाल गुमराह करते थे। कांग्रेस ने हिमाचल में झूठ बोला सैनिकों व वीरमाताओं से झूठ बोला।
अदला बदली के कारण किसी की कोई जवाबदेही नहीं। स्थिर सरकार की जवाबदेही रहेगी। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं मुझे सेवा का मौका दें सब करके दूंगा। अगर गलती से दूसरे आ गए तो दिल्ली से कुछ नहीं कर सकता। पुरानी गलती सुधारने व तेज विकास के लिए भाजपा को समर्थन दें। 50 साल से ज्यादा हो गए जब कांग्रेस ने गरीबी हटाने की बात कही थी। चुनाव होते गए देश से गरीबी नहीं हटी।
बीच में जब भाजपा को मौका मिला तो विकास हुआ। पांच-पांच साल के चक्कर में विकास थम गया।
हिमाचल का जो हक था वो नहीं मिल पाया। हर सप्ताह दवाई बदलने से बीमारी जाती नहीं है एक ही दवाई खाना जरूरी है। यानी बार बार सरकार बदलने की गलती की है, किसी ने यहां की समस्याओं को समाधान करने की जिम्मेदारी नहीं ली। बदमाश व गलत लोगों ने पांच पांच का सिस्टम थोप दिया।

पीएम मोदी ने कहा भाजपा मतलब स्थिर सरकार, विकास व सदभाव है। लोगों ने सरकार वापसी की ठान ली है। सैनिकों व वीरमाताओं की धरती जो ठानती है वो पूरा करती है। कांग्रेस के लिए सरकार राजपाट जैसा रहा है। कांग्रेस की नीति लटकाओ भटकाओ की रही। छोटा राज्य समझ अनदेखी की। हिमाचल के विकास को प्राथमिकता नहीं दी।
इस बार का चुनाव हिमाचल के लिए महत्वपूर्ण है। यह चुनाव अगले 25 साल के विकास का खाका तय करेगा। तेज विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है। प्रदेश के युवा व महिलाएं सहित सभी इस बात को समझ रहे हैं।
प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी के दुखद निधन की खबर दिल्ली से निकलते मिली। उन्होंने 30 से ज्यादा बार मतदान किया था। तीन दिन पहले भी उन्होंने पोस्टल बैलेट से मतदान किया था। श्याम सरन नेगी ने आखिरी सांस से पहले भी मतदान किया, यह देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है।
हेलीपैड से मंच तक आने में भव्य स्वागत हुआ। मोदी ने कहा मैंने निहरी की चढ़ाई भी चढ़ी है, सराज चंबा व किन्नौर भी देखा है। बीबीएमबी की झील को कौन भूल सकता है। सुंदरनगर से मंडी आना जाना होता था। ठाकुर गंगा सिंह दिले राम व दामोदर दास से बहुत कुछ सीखा है। मुझे यहां के सपूत मुक्केबाज आशीष चौधरी से बात हुई। पिता की मौत के बाद आशीष ने जो हौसला दिखाया वह मिसाल है।
पीएम मोदी ने हाटेशवरी माता, शीतला माता, शिकारी माता व सभी देवी देवताओं को शीश नवाया। पीएम ने मंडयाली बोली में अपना संबोधन शुरू किया। पीएम ने कहा मुझे कुछ दिन पहले मंडी आना था, मगर मौसम की वजह से संभव नहीं हुआ। तभी मैंने मंडी सबसे पहले आने की ठानी थी। मुझे बड़ी पीड़ा हुई थी, इसके लिए क्षमा चाहता हूं। बड़ी संख्या में माता बहने आशीर्वाद देने आई हैं।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवसंस्कृति को सम्मान देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। हिमाचल चट्टान की तरह मोदी के साथ खड़ा हुआ है। इस बार का चुनाव रिवाज बदलने के नाम पर है। कोविड के दौरान सराहनीय कार्य किया। कई बड़े उपहार हिमाचल को मिले। पीएम मोदी छोटे बच्चों की तरह हिमाचल का ध्यान रखा।
.webp)
रोड शो में पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरा। रोड शो के बाद मंच पर पहुंचे पीएम मोदी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने देवरथ भेंटकर पीएम मोदी का स्वागत किया।

पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे हैं। रैली स्थल भर चुका है। कुछ देर में पीएम मोदी रैली स्थल पर पहुंच जाएंगे।
पीएम मोदी 12.51 बजे सुंदरनगर पहुंच गए। पीएम मोदी का हेलिकाप्टर लैंड हो गया है। वह कुछ देर में रोड शो से चुनावी जोश भरेंगे।
पीएम मोदी के मंच पर मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 से 15 प्रत्याशी उपस्थित हैं। जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, करसोग के विधायक हीरा लाल भी उपस्थित हैं। प्रत्याशी मंच से अपनी बात रख रहे हैं। लेकिन पंडाल में खामोशी छाई हुई है। सुंदरनगर के इसी जवाहर पार्क में चार नवम्बर 2017 को मोदी की रैली हुई थी।

पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक ढाेल की था पर नाचते हुए रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं।

सुंदरनगर में पीएम मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा ने काफी मेहनत की है। रैली स्थल लोगों से भरने लगा है। भाजपा की ओर से यहां एक लाख लोगों को पहुंचाने का दावा किया गया है।

सुंदरनगर में मौसम साफ है। छिटपुट बादल मंडरा रहे हैं, लेकिन यह रैली में कोई व्यवधान नहीं डालेंगे। अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। खिली धूप के बीच भाजपा कार्यकर्ता व मोदी समर्थक रैली में पहुंच रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से लोगों को पानी की बाेतल बांटी जा रही हैं। सुरक्षा कारणाें से रैली स्थल पर कोई भी सामान लेकर नहीं आने दिया गया है।
बताया जा रहा है पीएम मोदी 12 बजकर 50 मिनट पर सुंदरनगर पहुंचेंगे। सुंदरनगर में मोदी का रोड शो भी होगा। बीबीएमबी कालोनी के स्कूल ग्रांउड में पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग होगी। सिनेमा चौक से जवाहर पार्क तक करीब 500 मीटर रोड शो होगा। इस दौरान पीएम मोदी अपने वाहन से ही कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करेंगे व चुनावी जोश भरेंगे।
