विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: भरमौर में बादल फटने से प्रंघाला और आला नाले में आई बाढ़ से बह गया मार्ग, मणिमहेश यात्रियों पर रोक

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 11 Aug 2022 12:41 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 11 Aug 2022 12:44 PM (GMT+05:30)

Himachal Pradesh Bharmour Cloudburst जिला चंबा के भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने ...और पढ़ें

भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई।
भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई।

चंबा/भरमौर, जागरण टीम। Himachal Pradesh Bharmour Cloudburst, जिला चंबा के भरमौर में प्रंघाला के समीप आला नाला के ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई। नाले में भयंकर स्थिति में बह रहे पानी को देख हर कोई सहम गया। नाले में आई बाढ़ ने किनारे के पांच से 10 मीटर भाग को भी अपनी चपेट में ले लिया है। जिस कारण सड़क के 10 से 15 मीटर हिस्‍से को काफी क्षति पहुंची है। वहीं दूर-दूर तक सड़क पर पानी बह रहा है। इसके अलावा साथ लगते प्रंघाला नाला में भी भूस्खलन होने से मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से आगामी दो दिन तक मणिमहेश यात्रा पर ना जाने की अपील की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

एडीएम भरमौर निशांत ठाकुर का कहना है कि बादल फटने से क्षेत्र के आला नाला और प्रंघाला नाले में बाढ़ आ गई है। वहीं मार्ग के अवरुद्ध हो जाने से वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह से ठप हो गई है। क्षेत्र में भूस्खलन व पत्थर गिरने का खतरा बना है। जिस कारण मणिमहेश जाने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि आगामी दो से तीन दिनों तक यात्रा पर न निकलें।

उधर वीरवार को चंबा केविभिन्न क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर है खेत खलियानों में पूरी तरह से पानी भर गया है। वही सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं। भूस्खलन के अलावा पहाड़ी दरकने का खतरा बन गया है।

उपयुक्त चंबा डीसी राणा का कहना है मौसम के खतरे को देखते हुए लोग नदी नालों व बांधों के पास न जाएं। बेहद जरूरी न हो तो घर से न निकलें, ताकि किसी तरह का कोई खतरा पैदा ना हो सके।