Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हिमाचल में आम आदमी पार्टी की भाजपा के खेमे में सेंध, एससी मोर्चा पूर्व उपाध्‍यक्ष हरमेल धीमान आप में शामिल

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2022 01:32 PM (IST)

    Himachal Pradesh BJP Leader Join Aap हिमाचल में भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी जोड़ तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। जिला सोलन के कसौली से भाजपा के वरिष्‍ठ नेता व एससी मोर्चा के पूर्व उपाध्‍यक्ष हरमेल धीमान को आप ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है।

    Hero Image
    भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

    सोलन, संवाद सहयोगी। Himachal Pradesh BJP Leader Join Aap, हिमाचल प्रदेश में चुनावी वर्ष में अभी से नेताओं का दल बदल शुरू हो गया है। कसौली भाजपा के वरिष्ठ नेता व भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेल धीमान ने भाजपा छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री एवं पार्टी के हिमाचल प्रदेश मामलों के प्रभारी सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में हरमेल धीमान दिल्ली में अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल हुए। हरमेल धीमान भाजपा में विभिन्न पदों पर एससी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं। वह पिछले चुनाव के दौरान टिकट की मांग कर रहे थे। लेकिन पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के मनाने पर उन्‍होंने डाक्‍टर राजीव सैजल के लिए चुनाव में काम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरमेल धीमान का कहना है, इतना कुछ करने के बावजूद उनका पार्टी में कोई मान सम्मान नहीं हो रहा था। कसौली में संगठन को मंत्री चला रहे हैं। इसी वजह से वह 30 साल से पार्टी में थे, लेकिन अब उपेक्षा के चलते पार्टी छोड़ने का इरादा किया। इस दौरान कसौली भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष देवराज ठाकुर व मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष व जिला परिषद सदस्य जगदीश पंवर व अन्य ने भी आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली। ये नेता कसौली निर्वाचन क्षेत्र के परवाणू से लेकर कुमारहट्टी तक रोड शो निकालेंगे। रोड शो के माध्‍यम से ये नेता अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे।

    हिमाचल प्रदेश में दल बदल का सिलसिला तेज हो गया है। बीते दिनों आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व महिला प्रमुख समेत कई नेताओं को भाजपा ने अपने खेमे में शामिल कर लिया था। अब आप भी सक्रिय हुई है व भाजपा के खेमे में बड़ी सेंध लगाई है।