Himachal Election 2022: PM मोदी की कांगड़ा रैली से पहले पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकाप्टर सहित यह प्रतिबंधित
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के दौरे से पहले पैराग्लाइडिंग ड्रोन हेलीकाप्टर और अन्य हवाई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

धर्मशाला, जेएनएन। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के दौरे से पहले पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकाप्टर और अन्य हवाई वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। जिलाधिकारी निपुण जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया है। बता दें कि पहाड़ी राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे आठ दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
उपायुक्त निपुण जिंदल ने बताया कि जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हेलीकाप्टर, हाट एयर बैलून और अन्य हवाई खेलों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध आठ नवंबर की शाम पांच से नौ नवंबर शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडित किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी नौ नवंबर को कांगड़ा के धर्मशाला के निकट चंबी और हमीरपुर के सुजानपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह पांच नवंबर को मंडी के सुंदरनगर व सोलन के ठोडो मैदान में संबोधित कर चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।