Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: बेटे के लिए सीट छोड़ने वाले महेंद्र सिंह का 32 साल से जीत का रिकार्ड, देखिए आंकड़े

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 07:32 AM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत का रिकार्ड बनाने वाले जलशक्ति मंत्री इस बार चुनावी समर में नहीं उतरे हैं। उन्होंने बेटे रजत ठाकुर के लिए सीट छोड़ दी है। महेंद्र ठाकुर प्रदेश में ऐसे नेता हैं

    Hero Image
    धर्मपुर से जीत का रिकार्ड बनाने वाले जलशक्ति मंत्री इस बार चुनावी समर में नहीं उतरे हैं।

    मंडी, जागरण संवाददाता। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत का रिकार्ड बनाने वाले जलशक्ति मंत्री इस बार चुनावी समर में नहीं उतरे हैं। उन्होंने बेटे रजत ठाकुर के लिए सीट छोड़ दी है। महेंद्र ठाकुर प्रदेश में ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अलग-अलग दलों से चुनाव लड़कर लगातार सात बार जीत दर्ज की है। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महेंद्र सिंह ठाकुर का अलग ही रुतबा है। 1990 में निर्दलीय चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बने थे। वह 1990 से अब तक धर्मपुर हलके का प्रतिनिधित्व बतौर विधायक और अब मंत्री के रूप में कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चुनाव की घोषणा से पहले ही थी चर्चा

    इस बार विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले ही धर्मपुर हलके में रजत ठाकुर के नाम की चर्चा आरंभ हो गई थी। रजत ठाकुर भी काफी सक्रिय थे। वह पार्टी में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। महेंद्र सिंह ठाकुर भी इसी पक्ष में थे। हालांकि बीच में उनके चुनाव लड़ने की बात सामने आई थी और उनके नामांकन भरने की तिथि भी जारी हुई थी।

    महेंद्र सिंह ठाकुर का राजनीति सफर

    • चुनाव, पार्टी
    • 1990, निर्दलीय
    • 1993, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
    • 1998,  हिमाचल विकास कांग्रेस
    • 2003, लोकतांत्रिक मोर्चा
    • 2007, भाजपा
    • 2012, भाजपा
    • 2017, भाजपा

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची ने सबको चौंकाया, 18 नए चेहरे उतारे चुनावी समर में

    Himachal Election 2022: हिमाचल भाजपा ने जारी की 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, 11 विधायकों के टिकट कटे

    Himachal Election 2022: जेपी नड्डा के पुत्र को टिकट न देकर भाजपा का बड़ा संदेश, मंत्री पुत्र को शर्त पर टिकट

    comedy show banner
    comedy show banner