विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कांग्रेस पर भारी पड़ सकती है युवा पदाधिकारियों की नाराजगी, 14 ने किया था आवेदन, सभी टिकट की दौड़ से बाहर

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Mon, 24 Oct 2022 07:10 AM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2022 07:50 AM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा को पटकनी देकर सत्तासीन होने का सपना संजोये बैठी प्रदेश कांग्रेस ...और पढ़ें

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर व सुरजीत भरमौरी
युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर व सुरजीत भरमौरी

शिमला, अनिल ठाकुर। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, विधानसभा चुनाव में भाजपा को पटकनी देकर सत्तासीन होने का सपना संजोये बैठी प्रदेश कांग्रेस की राह आसान नहीं दिख रही। टिकट तय होने के साथ ही कांग्रेस में विद्रोह भी शुरू हो गया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी, कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर व सुरजीत भरमौरी सहित 14 पदाधिकारियों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। इनमें से किसी को भी टिकट नहीं मिला है। युवा कांग्रेस के अलावा एनएसयूआइ, महिला कांग्रेस व अन्य विभागों के प्रमुख टिकट आवंटन से नाराज हैं। टिकट न मिलने से नाराज युकां पदाधिकारियों ने प्रचार से दूरी बना ली है।

चुनाव के दौरान करते हैं काम

पार्टी के अग्रणी संगठन ही चुनाव के दौरान सबसे ज्यादा काम करते हैं। प्रचार-प्रसार के अलावा पोस्टर लगाने, रैलियों में भीड़ जुटाने, घर द्वार तक प्रचार सामग्री पहुंचाने की जिम्मेदारी इनकी होती है। यदि कांग्रेस इन्हें मनाने में कामयाब नहीं होती तो बड़ा नुकसान हो सकता है।

निगम भंडारी का टिकट बाद में बदला

प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष निगम भंडारी को टिकट न देकर कांग्रेस ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। इस पर दिल्ली में भी काफी मंथन हुआ है। वीरवार शाम निगम भंडारी को बता दिया था कि आपका टिकट तय है, जिसके बाद वह नामांकन की तैयारी के लिए दिल्ली से किन्नौर लौट आए थे। वह चंडीगढ़ भी नहीं पहुंचे थे कि उन्हें पता चला कि उनके टिकट को रोक दिया है। इसी बीच किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी दिल्ली के लिए रवाना हो गए। दरअसल निगम भंडारी के टिकट का विरोध हिमाचल कांग्रेस के कई नेता शुरू से ही कर रहे थे।

सुक्‍खू ने दी थी चेतावनी

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने तो युवा कांग्रेस पदाधिकारियों को चेतावनी दी थी कि अनुशासन में रहकर ही काम करना होगा। हालांकि निगम भंडारी को टिकट देने की पैरवी युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी कर रहा था। निगम भंडारी राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। इस दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी से मुलाकात कर उनके टिकट की पैरवी की थी।

हर कार्यकर्ता निराश : यदोपति ठाकुर

युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने कहा कि पूरे पांच साल युवा कांग्रेस के हर कार्यकर्ता ने मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाई। सड़क से लेकर विधानसभा के बाहर तक प्रदर्शन किए, मामले दर्ज हुए। कई चोटिल हुए। टिकट न मिलने से पदाधिकारी निराश है और कार्यकर्ताओं के चेहरों पर भी निराशा है।

14 पदाधिकारियों ने किया था आवेदन

युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली क कहना है युवा कांग्रेस के 14 पदाधिकारियों ने टिकट के लिए आवेदन किया था। इसमें किसी को भी टिकट नहीं मिला है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष यह मामला रखा गया है। कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। पार्टी शीर्ष नेतृत्व से इस मामले पर बातचीत चल रही है।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: आप ने जारी की 20 स्‍टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल व भगवंत मान सहित ये नेता शामिल

Himachal Election 2022: हिमाचल में दिवाली के बाद शुरू होगा स्टार प्रचार, इन दिग्‍गजों के आने का कार्यक्रम