विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Election 2022: हिमाचल में दिवाली के बाद शुरू होगा स्टार प्रचार, इन दिग्‍गजों के आने का कार्यक्रम

By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
Published: Sun, 23 Oct 2022 08:39 AM (IST)

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सर‍गर्मियां तेज हो गई हैं। दीपावली के त्‍योहार तक दो ...और पढ़ें

दिवाली के बार स्‍टार प्रचार तेज होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली से पहले भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे।
दिवाली के बार स्‍टार प्रचार तेज होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली से पहले भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे।

शिमला, जागरण संवाददात। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की सर‍गर्मियां तेज हो गई हैं। दीपावली के त्‍योहार तक दो दिन प्रचार कुछ धीमा रहेगा। दिवाली के बार स्‍टार प्रचार तेज होगा। प्रियंका गांधी वाड्रा की रैली से पहले भाजपा के दिग्गज मैदान में उतरेंगे। दिवाली के बाद स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम हो सकते हैं। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, स्मृति ईरानी के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आने का कार्यक्रम है। हिमाचल में अब नामांकन के बाद राजनीति पूरी तरह से गर्माएगी।

कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी वाड़ा की रैली तय हो चुकी है। प्रियंका अपने दौरे के दौरान पहले कुल्लू में रोड शो कर सकती हैं। इसके बाद वह मंडी में रैली करेंगी। कांग्रेस ने रैली को सफल बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है।

जयराम ठाकुर के गृह जिले में सेंधमारी

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले में सेंधमारी कर कांग्रेस भाजपा को मानसिक तौर पर तोड़ना चाहती है। भाजपा ने स्टार प्रचारकों की रैलियों को लेकर हाईकमान के पास पूरा प्लान भेज दिया है। अभी दिवाली है और स्थानीय नेता व  प्रत्याशी ही पसीना बहा रहे हैं।

अवकाश में घर-घर प्रचार

नेता तीन दिन के अवकाश में घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। कुछ निर्दलीय चुनावी समर में उतरने के लिए मंथन में ही जुटे हैं। अब नामांकन के लिए एक ही दिन बचा है। 21 के बाद सबसे ज्यादा नामांकन 25 अक्टूबर को ही भरे जाएंगे। इस दिन कांग्रेस और भाजपा के कई बागी नेता चुनावी समर में उतर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

Himachal Election 2022: महंगी गाड़‍ियों का शौक रखते हैं यह BJP प्रत्‍याशी, पत्‍नी के पास डेढ़ kg सोना

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्‍ट, गोमा और नेगी फाइनल, हमीरपुर पर पेंच