Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Election 2022: आखिर क्‍यों कटा विधायक विशाल नैहरिया और अर्जुन ठाकुर का टिकट, जानिए वजह

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 12:33 PM (IST)

    Himachal Pradesh Assembly Election 2022 हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की। जिला कांगड़ा में दो विधायकों के टिकट कटे हैं। धर्मशाला से विशाल नैहरिया व जवाली से अर्जुन ठाकुर का टिकट कटा है।

    Hero Image
    धर्मशाला से विशाल नैहरिया व जवाली से अर्जुन ठाकुर का टिकट कटा है।

    धर्मशाला, नीरज व्यास। Himachal Pradesh Assembly Election 2022, हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्‍याशियों की पहली सूची जारी की। जिला कांगड़ा में दो विधायकों के टिकट कटे हैं और दो सीटों पर अभी तक भाजपा अपने प्रत्याशी उतार नहीं पाई है। धर्मशाला से विशाल नैहरिया व जवाली से अर्जुन ठाकुर का टिकट कटा है। जबकि पार्टी ने धर्मशाला से राकेश चौधरी व जवाली से संजय गुलेरिया को प्रत्याशी बनाया है। देहरा व ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्रों की टिकटें अभी होल्ड पर हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला के निवर्तमान विधायक विशाल नैहरिया का टिकट काटकर आम आदमी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए राकेश चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। राकेश चौधरी को टिकट देकर पार्टी ने ओबीसी वोट बैंक को साधने का प्रयास किया है। हालांकि धर्मशाला में अनुसूचित जनजाति यानी एसटी के भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरने को तैयार थे और पार्टी हाईकमान से टिकट की मांग कर रहे थे। निवर्तमान विधायक विशाल नैहरिया भी एसटी से संबंधित हैं।

    विधायक विशाल नैहरिया को  ढाई साल ही काम करने का मौका मिला और इसमें भी कुछ समय कोविड काल में गुजरा है। ऐसे में पार्टी हाईकमान के सर्वे के बाद विधायक विशाल नैहरिया का टिकट कट गया है। अब राकेश चौधरी का मुकाबला कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा से होगा। हालांकि कयास लगाए जा रहा हैं कि अब धर्मशाला में और भी राजनीतिक घमासान होगा।

    जवाली से अर्जुन ठाकुर का कटा टिकट

    जवाली विधानसभा क्षेत्र से अर्जुन ठाकुर का टिकट काटकर भाजपा ने संजय गुलेरिया को अपना प्रत्याशी बनाया है। पार्टी के हुए सर्वे में संजय गुलेरिया अग्रणी रहे हैं। जबकि अर्जुन ठाकुर रिपोर्ट कार्ड में खरे नहीं उतार पाए थे।

    विधायक अर्जुन ठाकुर ने विकास के बहुत से तीर चलाए पर टिकट मिलने की पैरवी में फेल हो गए। बताया जा रहा है कि विकास कार्य करने के बावजूद जनता से सीधा संवाद कम होने का कारण ही टिकट कटने की वजह बनी है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Election 2022: भाजपा प्रत्‍याशियों की पहली सूची ने सबको चौंकाया, 18 नए चेहरे उतारे चुनावी समर में

    इसलिए कटा विशाल नैहरिया का टिकट

    विधायक विशाल नैहरिया उपचुनाव जीतकर सत्ता में आए और ढाई साल के कार्यकाल में एक साल से अधिक समय कोविड-19 महामारी में ही बीत गया। कई परियोजनाओं को सिरे चढ़ाया तो कई परियोजनाएं अधूरी रही। वहीं पारिवारिक विवाद से भी विधायक की छवि धूमिल हुई। पार्टी ने सर्वे व रिपोर्ट कार्ड को आधार मानकर विशाल नैहरिया का टिकट काट दिया व राकेश चौधरी को टिकट दिया है। एसटी से एक सीट ही देनी थी वो पार्टी ने पामलपुर से त्रिलोक कपूर के तौर पर दे दी।

    इन्हें बनाया भाजपा ने अपना प्रत्याशी

    नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से रणवीर सिंह निक्का, इंदौरा से रीता धीमान, फतेहपुर से राकेश पठानिया, जवाली से संजय गुलेरिया, जसवां परागपुर से बिक्रम ठाकुर, जयसिंहपुर से रविंद्र धीमान, सुलह से विपिन सिंह परमार, नगरोटा बगवां से अरुण कुमार मेहरा कूका, कांगड़ा से पवन काजल, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से राकेश चौधरी, पालमपुर से त्रिलोक कपूर, बैजनाथ से मुल्खराज प्रेमी को पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि देहरा व ज्वालामुखी की टिकटें होल्ड पर हैं।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Election 2022: हिमाचल भाजपा ने जारी की 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट, 11 विधायकों के टिकट कटे

    Himachal Election 2022: जेपी नड्डा के पुत्र को टिकट न देकर भाजपा का बड़ा संदेश, मंत्री पुत्र को शर्त पर टिकट