Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में आम आदमी पार्टी का बढ़ा रुझान, 20 दिन में दोगुनी हुई सदस्‍यता, तीन लाख का आंकड़ा पार, यह है लक्ष्‍य

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Thu, 31 Mar 2022 08:12 AM (IST)

    Himachal Aam Aadmi Party हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की ओर लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। पार्टी के सदस्‍यों की संख्‍या बीस दिनों में ही दोगुनी हो गई है। पार्टी ने पंजाब के चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में सक्रियता बढ़ा दी है।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

    शिमला, रमेश सिंगटा। Himachal Aam Aadmi Party, बीस दिनों में ही आम आदमी की सदस्यता दोगुनी हो गई है। पहाड़ के लोगों का रुझान इस पार्टी की ओर बढ़ रहा है। अब सदस्यता का आंकड़ा तीन लाख पार हो गया है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो स्थापित दलों भाजपा, कांग्रेस के लिए यह बड़ी चुनौती होगी। अब आप का कुनबा और तेजी से बढ़ सकता है। छह अप्रैल को होने वाले मंडी रोड शो के बाद पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरेगी। दिल्ली में किए गए कार्यों को हिमाचल प्रदेश के गांव- गांव तक पहुंचाया जाएगा। पार्टी का दावा है कि यहां के लोग दोनों दलों से तंग आ चुके हैं और वे स्वत: ही आप की ओर बढ़ रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टिकट की चाहत न रखें

    आप ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से ऐसे लोगों को साफ तौर पर आगाह किया है कि जो केवल टिकट की चाह में झाडूृ को अपना रहे हैं। इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का संदेश खूब तैर रहा है। इनमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी कोई पार्टी नहीं है बल्कि यह इस देश की राजनीति को साफ करने और उसे बदलने के लिए राजनीतिक क्रांति है। इसमें कहा गया है कि मन के किसी कोने में कोई पद पाने की लालसा या किसी कमेटी का सदस्य बनने की इच्छा तो नहीं है। ऐसी इच्छा पालने वालाें को आगाह किया गया है।

    पूर्व डीजीपी संभालेंगे शिमला में मोर्चा

    पूर्व डीजीपी आइडी भंडारी अब शिमला से मोर्चा संभालेंगे। छह अप्रैल के बाद वह शिमला में डटेंगे। उनका साथ पूर्व आइपीएस जगत राम देंगे। इनकी दोनों अफसरों की छवि ईमानदारों की रही है। इनके संपर्क में कई पूर्व अधिकारी हैं। जल्द ही ये भी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

    पूर्व डीजीपी व आप के राज्‍य उपाध्‍यक्ष आइडी भंडारी का कहना है लोग खुलकर आप के साथ आ रहे हैं। लोग प्रदेश में ईमानदार सरकार का गठन चाहते हैं, इनके पास बेहतरीन विकल्प और दल उपलब्ध है। लोगों के बढ़ते रुझान से पार्टी नेतृत्व, कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित हैं।

    पूर्व आइपीएस अधिकारी जगत राम का कहना है केजरीवाल सरकार जांची परखी सरकार है। हिमाचल के लोग अब भाजपा, कांग्रेस की बातों में आने वाले नहीं है। पंडित सुखराम हिविकां के तौर पर ट्रायल कर चुके हैं, अब तब से बड़ा चेहरा, दल लोगों के दरवाजे पर दस्तक दे चुका है।

    पांच लाख पार करेगा सदस्‍य आंकड़ा : गौरव

    आम आदमी पार्टी के प्रवक्‍ता गौरव शर्मा का कहना है आप की सदस्यता तीन लाख पूरी हो गई है। दो लाख सदस्यता की कापियां अभी फील्ड में भेजी गई हैं। जल्द ही यह आंकड़ा पांच लाख पार करेगा।

    comedy show banner
    comedy show banner