Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सक्रियता से कांग्रेस में हलचल, डैमेज कंट्रोल में जुटा हाईकमान

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 06 Apr 2022 11:47 AM (IST)

    Aam Aadmi Party In HP पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सक्रियता बढ़ा दी है। आम आदमी पार्टी की मंडी रैली से पहले ही कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल हो चुके हैं तो कुछ पार्टी के संपर्क में हैं।

    Hero Image
    पंजाब में जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सक्रियता बढ़ा दी है।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Aam Aadmi Party In HP, पंजाब में  मिली बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में सक्रियता बढ़ा दी है। बुधवार को आम आदमी पार्टी की मंडी में रैली होने जा रही है। रैली से पहले ही कांग्रेस के कई नेता आप में शामिल हो चुके हैं तो कुछ पार्टी के संपर्क में हैं। आप की सक्रियता से सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान कांग्रेस को ही हो रहा है। पार्टी को हो रहे नुकसान का खामियाजा चुनाव में न हो इसके लिए पार्टी हाईकमान अभी से डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस पदाधिकारियों और विधायकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में पार्टी का कुनबा संभालें। यदि कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी पार्टी से नाराज है तो उसकी नाराजगी का कारण जानें व उसे दूर करें। पार्टी की गतिविधियों पर हाईकमान नजर रखे हुए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला से दिल्ली तक मंथन

    कांग्रेस इस मामले पर दिल्ली से लेकर शिमला तक मंथन कर रही है। नेताओं को कह दिया है कि किसी भी तरह से पलायन को रोका जाए। पार्टी यह मान कर चल रही है किसी भी एक आम कार्यकर्ता के जाने से पार्टी की नींव कमजोर हो सकती है। इसके लिए शिमला में ही नहीं दिल्ली में भी मंथन किया गया।

    comedy show banner
    comedy show banner