Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली के इन पर्यटन स्‍थलों में मनाएं दशहरा की छुट्टियां, एडवेंचर गेम्‍स व बर्फीली वादियां बनाएंगी टूअर यादगार

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 03 Oct 2022 03:11 PM (IST)

    Himachal Manali Tourist Destination हिमाचल प्रदेश बरसात थमने के बाद ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। दशहरा की छुटि्टयों के कारण पर्यटकों की चहल पहल बढ़ने ...और पढ़ें

    Hero Image
    दशहरा सीजन के दौरान मनाली के पर्यटन स्‍थलों में रौनक बढ़ गई है।

    मनाली, जागरण टीम। Himachal Manali Tourist Destination, हिमाचल प्रदेश बरसात थमने के बाद ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। बीते दिनों पहाड़ों व दर्रों पर हुई बर्फबारी के बाद पर्यटक अब हिमाचल का रुख करने लगे हैं। दशहरा की छुटि्टयों के कारण पर्यटकों की चहल पहल बढ़ने लगी है। दीवाली तक पर्यटकों की आवाजाही इसी तरह जारी रहेगी। दशहरा और दीवाली के दौरान छुट्टियों में घूमने के लिए पर्यटकों ने प्‍लान बना लिए हैं। मनाली और धर्मशाला के होटलों में एडवांस बुकिंग भी हुई है। धर्मशाला के होटलों 30 प्रतिशत तक एडवांस बुकिंग रह रही है। मनाली के पर्यटन स्‍थलों में घूमने का प्‍लान बनाकर पर्यटक अपने टूअर को यादगार बना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मनाली में इन पर्यटन स्‍थलों में घूमने का लें आनंद

    पर्यटक इन दिनों मनाली हिडिम्‍बा माता मंदिर, नग्‍गर की सैर कर सकते हैं। सोलंगनाला में एडवेंचर गेम्‍स का आनंद ले सकते हैं। यहां पर्यटक पैराग्‍लाइडिंग, बैलून राइड व घुड़सवारी का आनंद ले सकते हें। इसके अलावा अटल टनल रोहतांग के सुहाने सफर के साथ लाहुल की वादियां निहार सकते हैं। रोहतांग दर्रे पर बीते दिनों एक फीट के करीब ताजा बर्फबारी हुई है। पर्यटक यहां भी मस्‍ती कर सकते हैं। इसके अलावा लाहुल के शिंकुला और बारालाचा दर्रे भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं। दोनों दर्रे बर्फ से ढके हैं।

    पर्यटन निगम की बस में करें स्‍नो प्‍वाइंटस की सैर

    पर्यटन नगरी मनाली में दशहरा सीजन रफ्तार पकड़ने लगा है। दूसरे राज्यों से पर्यटक कुल्लू-मनाली पहुंचने लगे हैं। दशहरे की छुटि्टयों में कुल्लू आने वाले पर्यटकों की आमद दोगुणा होगी। रोहतांग सहित बारालाचा व शिंकुला पर्यटन स्थल सैलानियों के स्नो प्वाइंट बने हुए हैं। पर्यटन निगम ने भी अपनी 35 सीटर डीलक्स बस शुरू कर दी है।

    मनाली में ये होटल होने लगे पैक

    स्नो फ्लेस्क, मनु आलय, स्नो वैली, बड़ा गढ़ रिजोर्ट, स्पेन रिजोर्ट, वुडरोक, मनाली इन के होटल संचालकों के कहना है कि दशहरा सीजन में उनके होटल एडवांस में पैक होने लगे हैं। होटल संचालक किशन राणा, रवि ब्यास, राजू, हैपी, बंशी व प्रीतम ने बताया कि दशहरा व दीवाली सीजन में पर्यटन कारोबार बेहतर रहेगा।

    दशहरा सीजन ने पकड़ी रफ्तार

    होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि दशहरा सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम परिवहन शाखा के सहायक प्रबंधक रामपाल ने बताया कि शिंकुला के लिए 35 सीटर बस गई थी।