Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Govt New Schemes: मुख्‍यमंत्री ने शुरू की 15 नई योजनाएं, जानिए इनके बारे में विस्‍तार से

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sun, 07 Mar 2021 11:25 AM (IST)

    Himachal Govt New Schemes मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। जयराम ठाकुर ने अपने हर बजट में नई योजनाओं को शामिल किया है। इस बार भी उन्‍होंने नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है।

    Hero Image
    जयराम ठाकुर ने बजट भाषण के दौरान 15 नई योजनाएं शुरू करने की बात कही।

    शिमला, जेएनएन। Himachal Govt New Schemes, मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपनी सरकार का चौथा बजट पेश किया। जयराम ठाकुर ने अपने हर बजट में नई योजनाओं को शामिल किया है। इस बार भी उन्‍होंने नई योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। जयराम ठाकुर ने बजट भाषण के दौरान 15 नई योजनाएं शुरू करने की बात कही। जानिए इन योजनाओं से किस वर्ग को क्‍या लाभ मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. स्वर्ण जयंती संपर्क संकल्प योजना

    प्रदेश की सभी पंचायती राज संस्थाओं व स्थानीय शहरी निकायों में चरणबद्ध तरीके से वीडियो कांफ्रेंस की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    2. स्वर्ण जयंती जिला नवाचार निधि

    जिलास्तर पर सुशासन और उपायुक्तों में प्रतिस्पर्धा व नवाचार के लिए इस निधी का गठन किया जाएगा। इससे सरकारी सेवाओं की तत्काल उपलब्धता व पारदर्शिता सुनिश्चित हो सकेगी।

    3. स्वर्ण जयंती परंपरागत बीज संरक्षण एवं संवर्धन योजना

    प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की बीज की मांग पूरी करने के साथ अन्य राज्यों को गुणवत्तायुक्त बीजों की आपूर्ति की जाएगी। पहाड़ी दालों, परंपरागत अनाजों और बेमौसमी फसलों के लिए बीज से बाजार तक की संपूर्ण कार्ययोजना बनाई जाएगी।

    4. स्वर्ण जयंती समृद्ध बागवान योजना

    बागवानों को उत्तम नस्ल के उच्च घनत्व वाले फलदार पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। इससे फलदार पौधों की संख्या को बढ़ाकर ज्यादा उत्पादन लिया जा सकेगा। बागवानों की आय को कई गुणा बढ़ाने की योजना है।

    5. स्वर्ण जयंती स्वयं सहायता समूह योजना

    सर्वश्रेष्ठ 100 स्वयं सहायता समूहों को उनके कार्यों के आधार पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग उत्पाद तैयार करने के साथ उन्हें बेचने के अलवा विशेषज्ञ सहायता प्राप्त की जा सकेगी।

    6. हिम ईरा रसोई योजना

    स्वयं सहायता समूहों के आजीविका अवसरों में वृद्धि के लिए पायलट आधार पर तकनीकी शिक्षण संस्थानों व सरकारी कार्यालयों में रसोई यानी कैंटीन को शुरू किया जाएगा।

    7. बैंक पत्राचार सखी

    दुर्गम क्षेत्रों में प्रभावी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए 250 महिलाओं को बैंक पत्राचार सखी सुविधा दी जाएगी। इससे ये सखियां गांव के लोगों को घर द्वार पर सुविधा प्रदान करेंगी।

    8. मिशन दृष्टि योजना

    सरकारी स्कूल में पढऩे वाले छठी कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की आंखों की मुफ्त जांच की जाएगी। उन्हें चश्मा भी मुफ्त दिया जाएगा।

    9. टॉप सौ छात्रवृत्ति योजना

    सभी सरकारी स्कूलों से पांचवीं कक्षा के बाद 100 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन एससीईआरटी द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों का नियमित आधार पर मूल्यांकन कर छात्रवृत्ति दी जाएगी।

    10. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना

    वाहन योग्य सड़कों पर जहां बसें नहीं चलती हैं, वहां 18 सीटों तक के छोटे वाहन चलाए जाएंगे। रियायती दर पर युवाओं व युवतियों को परमिट दिए जाएंगे।

    11. स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना

    प्रदेश में 65 वर्ष से 69 वर्ष तक की आयु की सभी पात्र वरिष्ठ महिलाओं को बिना आय सीमा के 1,000 रुपये प्रति माह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाएगी। इससे 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी।

    12. शगुन योजना

    गरीब परिवारों की लड़कियों को सरकार विवाह पर 31 हजार रुपये देगी।

    13. स्वर्ण वाटिका

    स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के लिए 68 स्वर्ण वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इनके माध्यम से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को वनों की ओर आकर्षित किया जाएगा।

    14. स्वर्ण जयंती हरित भवन पहल

    प्रदेश में 200 सरकारी भवनों की रेटिंग की जाएगी। इसके लिए रेङ्क्षटग सिस्टम इस्तेमाल होगा। इसी के साथ ऊर्जा दक्षता सेवा लिमिटेड के सहयोग से चिह्नित भवनों में प्रकाश, ताप और शीतलन उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी।

    15. नशा सेवन निवारण निधि

    नशे को पूरी तरह समाप्त करने के लिए नशा निवारण फंड स्थापित किया जाएगा। इसके माध्यम से सरकार संदेश देगी कि नशे की तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।