Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कर्मचारी राजनीति: मुख्‍यमंत्री के गृह क्षेत्र के अश्वनी ठाकुर को पौने तीन लाख कर्मचारियों की सरदारी

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 21 Jul 2021 11:35 AM (IST)

    Ministerial Employees Association मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज से ताल्लुक रखने वाले अश्वनी ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचार ...और पढ़ें

    Hero Image
    अश्वनी ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचारियों के नए सरदार होंगे।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह क्षेत्र सिराज से ताल्लुक रखने वाले अश्वनी ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पौने तीन लाख कर्मचारियों के नए सरदार होंगे। राज्य सरकार ने उन्हें अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के मुखिया पद के तौर पर मान्यता दे दी है। इसके साथ ही महासंघ की आधिकारिक कमान अब युवा कर्मचारी नेता के हाथ में आ गई है। इस संबंध में कार्मिक विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने उन्हें पत्र लिखा है। इसमें संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की बैठक के लिए एजेंडा भेजने को कहा है। हालांकि अभी बैठक की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन समझा जा रहा कि इसे सरकार एक माह में बुला सकती है। अश्वनी ठाकुर मुख्यमंत्री के सबसे करीबी माने जाते हैं। पिछले तीन वर्ष से महासंघ कई गुटों में बंटा रहा। एक गुट अश्वनी, दूसरा एनआर ठाकुर और तीसरा गुट विनोद कुमार का। तीनों पर शुरू से अश्वनी धड़ा हावी रहा। एनआर ठाकुर स्वास्थ्य विभाग के राजपत्रित अधिकारी बन गए। वह भी मंडी से ही हैं। मंडी के महासंघ के दो बड़े महारथियों में वर्चस्व की जंग लंबी चली। जैसे ही सुलह हुई, तभी से तय था कि अब संगठन की कमान आधिकारिक तौर पर अश्वनी के हाथों में आ जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दैनिक जागरण की खबर पर मुहर

    दैनिक जागरण ने दो वर्ष पूर्व ही कह दिया था कि महासंघ के नए मुखिया अश्वनी ठाकुर होंगे। कार्मिक विभाग के पत्र ने अब इस पर मुहर लगा दी है। कोरोना संकट के कारण महासंघ के अध्यक्ष की ताजपोशी होने में लंबा वक्त लगा।

    अगले सप्ताह दूंगा मांग पत्र : अश्वनी

    महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने पत्र भेजने के लिए मुख्यमंत्री, कार्मिक विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने दैनिक जागरण समाचार पत्र समूह का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस समाचारपत्र की खबर सही साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह तक सरकार को मांग पत्र सौंप देंगे। अब जल्द ही जेसीसी की बैठक होगी। सरकार से इसके लिए तारीख लेंगे। इसके साथ ही महासंघ का कार्यकारिणी का भी विस्तार करेंगे।

    गैर शिक्षक महासंघ के हैं अध्यक्ष

    47 वर्षीय अश्वनी ठाकुर अभी शिक्षा विभाग के अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। वह गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष हैं। लगातार दूसरा कार्यकाल निभा रहे हैं। 18 वर्ष से कर्मचारी राजनीति में हैं। गैर शिक्षक महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रहे हैं। सिराज के छतरी क्षेत्र के लस्सी गांव के रहने वाले हैं।