Himachal Election2022:हिमाचल में भारतीय जनता पार्टी का मिशन रिपीट होना तय: संजय टंडन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शीर्ष की ओर देश अग्रसर विश्व शक्ति बन कर उभरा है भारत। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी और मिशन रिपीट तय है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने मंडी प्रवास के दौरान यह दावा किया।

मंडी, जागरण संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शीर्ष की ओर देश अग्रसर, विश्व शक्ति बन कर उभरा है भारत। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत दर्ज करेगी और मिशन रिपीट तय है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने मंडी प्रवास के दौरान यह दावा किया और कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र राजनैतिक दल है जो भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे सकती है।
नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में स्थापित हुए हैं
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के बेहतर समन्वय से हिमाचल देश भर के शीर्ष राज्यों में स्थापित हुआ है और कई क्षेत्रों में अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे ताकतवर नेता के रूप में स्थापित हुए हैं और देश की एक अलग पहचान विश्व पटल पर बनी है। केंद्र सरकार की प्रभावी विदेश और रक्षा नीतियों के कारण भारत विश्व का सबसे प्रभावित करने वाला राष्ट्र बना है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में केंद्र और प्रदेश सरकार का कार्य प्रशंसनीय रहा है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का बहुत ही मजबूत संगठनात्मक ढांचा है विधानसभा चुनावों में पार्टी एकजुटता के साथ बड़ी जीत दर्ज कर पुनः सरकार बनाएगी और बार बार सरकार बदलने के रिवाज को बदलेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।