यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi Mandi Rally: मंडी में पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली से हिमाचल में बदलेगा माहौल : राजीव बिंदल
PM Modi Mandi Vijay Sankalp Rally भाजपा चुनाव प्रबंधन उपसमितियों की बैठक पार्टी कार्यालय चक्कर में हुई। बैठक की अध्यक्षता ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। PM Modi Mandi Vijay Sankalp Rally, भाजपा चुनाव प्रबंधन उपसमितियों की बैठक पार्टी कार्यालय चक्कर में हुई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंदल ने की। डाक्टर राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश में आम चुनाव नजदीक हैं और एक पार्टी के रूप में भाजपा चुनाव की तैयारियों के लिए अच्छा काम कर रही है। चुनाव प्रबंधन समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रमों का संचालन बखूबी किया जा रहा है। यह काफी संतोषजनक है कि सभी उप समितियों ने अपना काम शुरू कर दिया है और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। डॉक्टर सिकंदर कुमार विजन डॉक्यूमेंट कमेटी में अच्छा काम कर रहे हैं और विजन डॉक्यूमेंट का पहला ड्राफ्ट 20 सितंबर को कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
भाजपा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है, जल्द ही एलईडी रथ यात्रा शुरू की जाएगी, जिसमें हमारी सरकार और पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। एलईडी रथ यात्रा पार्टी अभियान को बढ़ावा देगी। चुनाव प्रबंधन समिति भाजपा की चुनावी चिंताओं का समाधान करने में एक मजबूत भूमिका निभाएगी।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल सभी नेताओं के दौरे संभाल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंडी में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली से राज्य में माहौल बदलेगा। 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा की गई रैली ने हिमाचल में चुनावों की दिशा बदल दी, जहां भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया था।
