यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
JP Nadda Himachal Visit: चुनाव से पहले पंचायत प्रतिनिधियों व पार्षदों के माध्यम से गांव तक पहुंचेंगे जेपी नड्डा
JP Nadda Himachal Visit भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार के लिए 18 सितंबर को हिमाचल पहुंचेंगे। इस दौरान ...और पढ़ें

शिमला, जागरण संवाददाता। JP Nadda Himachal Visit, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रचार के लिए 18 सितंबर को हिमाचल पहुंचेंगे। इस दौरान वह भाजपा के कार्यक्रमों व बैठकों में भी भाग लेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों व शहरी निकायों के पार्षदों को भी संबोधित करेंगे। पार्टी ने चारों संसदीय क्षेत्र में उनके कार्यक्रम तय किए हैं। राज्य में 3615 पंचायतें, 60 से अधिक शहरी निकाय हैं। इसके अलावा शिमला, धर्मशाला, सोलन, मंडी व पालमपुर नगर निगम हैं। नड्डा शिमला संसदीय क्षेत्र के सम्मेलन को सोलन में संबोधित करेंगे। इसमें सभी पंचायतों में भाजपा समर्थित जीते प्रतिनिधियों को लाया जाएगा। नड्डा जनप्रतिनिधियों को बताएंगे कि भाजपा सरकार ने गांव व शहर में लोगों के विकास के लिए क्या किया है ताकि वे चुनाव के दौरान लोगों को इस बारे में बता सकें।
नड्डा 19 को बिलासपुर, 20 को मंडी व 21 को कांगड़ा में सम्मेलन को संबोधित करेंगे। पार्टी का मानना है कि एक पंचायत प्रतिनिधि की कनेक्टिविटी ग्रास रूट पर होती है। इससे ज्यादा किसी की नहीं होती है। पहली बार हो रहे इन सम्मेलनों को नड्डा स्वयं संबोधित कर रहे हैं।
इनके माध्यम से भाजपा गांव तक कैसे केंद्र व राज्य सरकार की जनहित योजनाओं को पहुंचाया जाएगा, के लिए काम कर रही है। नड्डा ने स्वयं इसकी कमान संभाली है। इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली से पहले हिमाचल में भाजपा का प्रचार तेज करने के लिए आ रहे हैं।
