हिमाचल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार संभालने से पहले डा. राजेश शर्मा ने घुमाया सीएम सुक्खू को फोन
Himachal Education board बालाजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. राजेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने शिक्षा को बेहतर बनाने और विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।

जागरण संवाददाता, धर्मशाला। बालाजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक, कांग्रेस के प्रदेश कोषाध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार संभाल लिया। डा. राजेश शर्मा ने कुर्सी पर बैठने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोन किया और कहा कि वह पदभार ग्रहण कने वाले हैं। मुख्यमंत्री से फोन पर बातचीत कर व आशीर्वाद लेकर ही डा. राजेश शर्मा ने बोर्ड अध्यक्ष का पदभार संभाला। बोर्ड कार्यालय गेट पर शिक्षा बोर्ड के सचिव डा. मेजर विशाल शर्मा सहित सभी कर्मचारियों व अधिकारियों ने बोर्ड अध्यक्ष का स्वागत किया। इसके साथ ही कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ डा. राजेश शर्मा को हार पहनाकर स्वागत किया और तापजोशी की बधाई दी।
इस मौके पर डा. राजेश शर्मा ने कहा कि आज ज्वाइन करने का मौका है। माता के आशीर्वाद से बारिश को शुभ कार्य के लिए शुभ संकेत माना जाता है। बोर्ड अच्छा काम कर रहा है। लेकिन इसे और अच्छा करने की जरूरत है। ढाई साल तक शिक्षा बोर्ड बिना गर्दन बाला बोर्ड था। लेकिन अब उन्हें ढाई साल काम करने का मौका मिलेगा।
डा. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का उद्देश्य है कि हर गांव के बच्चे को शिक्षा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री कहते हैं कि पांचवीं का बच्चा दूसरी की किताब नहीं पड़ पाता। प्रदेश के बच्चों को सक्षम बनाएंगे ताकि पांचवीं का बच्चा कम से कम पांचवीं की किताब पढ़ सके। बोर्ड सचिव व कर्मचारियों का योगदान है। बोर्ड निदेशक व स्टाफ के सहयोग शिक्षा बोर्ड को ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
हिमाचल में जो भी बच्चा शिक्षा ग्रहण कर रहा है उसे बेहतरीन व विश्व स्तरीय शिक्षा मिलनी चाहिए। देश में जो शिक्षा उपलब्ध है वह बेहतर शिक्षा विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के बाहर दी जा रही शिक्षा का अध्ययन भी करेंगे। चेन्नई, तमिलनाडू, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में जो शिक्षा पद्धति है उनका अध्यक्ष कर उन्हें अपनाया जाएगा।
उच्चस्तरीय शिक्षा कैसे लागू करेंगे, इसका अध्ययन करेंगे
आज डाक्टर दिवस भी है और इसी दिन अकादमिक जिम्मेदारी मिली है। शिक्षा विदों से भी बातचीत करेंगे जो इनपुट शिक्षाविद् व पत्रकारों की तरफ सेहिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद का पदभार संभालते डा. राजेश शर्मा। आएंगे उन्हें लागू करने का प्रयास करेंगे
डाक्टर्स डे पर संभाली जिम्मेदारी
पेशे से डाक्टर हैं, और आज डाक्टर्स डे है, स्वास्थ्य के क्षेत्र में तरक्की की है, शिक्षाविदोंसे चर्चा करेंगे कि शिक्षा के किस स्तर तक बच्चों को बना सकते हैं। पत्रकार रीड़ की हड्डी पत्रकारों से भी इंट्रेक्शन की जाएगी। निकलकर आने वाली महत्वपूर्ण बातों को लागू किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर डा.राजेश शर्मा की धर्मपत्नी डा. कोमल शर्मा, ताया पंडित वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा , पैनू शर्मा सहित वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, धर्मशाला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित कांगड़ा कांग्रेस के पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।