Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव शुक्‍ला ने नगर निगम चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई, भाजपा पर निशाना साधा

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Apr 2021 11:35 AM (IST)

    Himachal Congress Incharge Rajiv Shukla नगर निगम चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता ने यह साफ कर दिया है कि उसका विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ कांग्रेस के साथ है।

    Hero Image
    नगर निगम चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

    शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Incharge Rajiv Shukla, नगर निगम चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में जनता ने यह साफ कर दिया है कि उसका विश्वास और आशीर्वाद सिर्फ कांग्रेस के साथ है। पार्टी ने सोलन और पालमपुर में शानदार प्रदर्शन किया। मंडी एवं धर्मशाला में कहां कमी रही, इसकी समीक्षा भी की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजीव शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के प्रति जनता का भारी स्नेह देखने को मिल रहा है। यह साफ संकेत है कि 2022 में भाजपा की करारी हार होगी। फतेहपुर विधानसभा व मंडी लोकसभा सीट के उपचुनाव में जमीनी स्तर पर कार्य होगा। अब उन्हीं मुद्दों की बात होगी, जो वास्तविकता और जमीनी स्तर से जुड़े हैं।

    भाजपा के झूठे प्रचार का देंगे जवाब

    राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा की तानाशाही नीतियों और झूठे वादों से सारा समाज त्रस्त है। राजीव शुक्ला ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सब मजबूती से संगठन के सिद्धांतों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। आने वाले समय में भी इसी तरह से कांग्रेस जनता के मुद्दों का ध्यान रखेगी और जनता का प्यार और स्नेह कांग्रेस के साथ बना रहेगा।