विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यकारिणी में विस्‍तार, दयाल प्‍यारी सहित आठ को बनाया सचिव व दो महासचिव

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 11:14 AM (IST)

Himachal Congress Committee हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव आठ सचिव एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Congress Committee, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। पार्टी हाईकमान ने दो महासचिव, आठ सचिव, एक मीडिया पैनलिस्ट और एक को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कांग्रेस पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने से पहले यह नियुक्तियां की गई हैं। इसमें शशि शर्मा और भुवनेश्वर गौड़ को महासचिव बनाया गया है। इसी तरह दयाल प्यारी, देवेंद्र भुट्टो, राजेंद्र शर्मा, धर्मपाल चौहान, राजेश कुमार, राकेश नेगी, भूपेंद्र डोगरा और बोधराज भारद्वाज को सचिव बनाया गया है।

अजय सिंह को मीडिया पैनलिस्ट में जगह दी गई है। इसी तरह ज्ञान चंद बढालिया को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। दो साल पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी का गठित की थी। इसमें 19 उपाध्यक्ष, 19 महासचिव और 69 सचिव बनाए गए हैं। इसके अलावा राज्य कार्यकारिणी में 44 सदस्यों को शामिल किया गया है। दो सालों के भीतर कुछ और नियुक्तियां की गई हैं। उपचुनाव से पहले ही कांग्रेस पार्टी मीडिया विभाग, मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्तियां की गई थी। पार्टी का कहना है कि हर क्षेत्र को संगठन में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। इसलिए नई नियुक्तियां की गई हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में चुनावी शोर खत्‍म, आचार स‍ंहिता हटते ही पदोन्‍नति सहित इन पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

सदस्यता अभियान 5 के बाद होगा शुरू

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान एक नवंबर से शुरू होना था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री जीएस बाली के निधन के कारण कांग्रेस ने अपने सभी कार्यक्रम पांच नवंबर तक स्थगित कर दिए हैं। अब यह अभियान पांच नवंबर के बाद ही शुरू होगा। सदस्यता अभियान सितंबर 2022 तक चलेगा। इसी के आधार पर जिला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का चुनाव होना है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की साख और भाजपा सरकार का विकास बताएगा चुनावी परिणाम, 2022 के चुनावों का दिखाएगा रास्ता

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।