विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में चुनावी शोर खत्‍म, आचार स‍ंहिता हटते ही पदोन्‍नति सहित इन पदों के लिए शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Nov 2021 08:28 AM (IST)

Himachal Job Newsहिमाचल में चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चुनावी शोर थमने ...और पढ़ें

हिमाचल में चुनावी शोर थमने के बाद शिक्षा विभाग में रुके कार्य शुरू हो जाएंगे।
हिमाचल में चुनावी शोर थमने के बाद शिक्षा विभाग में रुके कार्य शुरू हो जाएंगे।

शिमला, जागरण संवाददाता। Himachal Job News, हिमाचल में चार सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। चुनावी शोर थमने के बाद शिक्षा विभाग में रुके कार्य शुरू हो जाएंगे। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सात हजार पदों पर होने वाली शिक्षक भर्ती, सैकड़ों शिक्षकों की पदोन्नतियों के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं लंबे समय से लटकी अटल वर्दी योजना और लैपटाप आवंटन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। आचार संहिता के कारण विभाग ने इस सारी प्रक्रिया को रोका हुआ था।

प्रदेश में 30 अक्टूबर को मतदान था और दो नवंबर को चुनावी नतीजे आएंगे, जबकि आचार संहिता आधिकारिक रूप से पांच नवंबर को हटेगी, लेकिन इन कार्यों के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, ताकि जल्द से जल्द इसे निपटाया जा सके।

शिक्षा विभाग ने जेबीटी की भर्ती के लिए पदों का बंटवारा कर दिया था, लेकिन आचार संहिता की वजह से काउंसलिंग शुरू नहीं की गई थी। इसी तरह टीजीटी, पीईटी और कला अध्यापकों भर्ती के लिए भी रोस्टर तैयार किया जा चुका है, लेकिन प्रक्रिया आचार संहिता के चलते रोकी हुई थी। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटाप व अटल वर्दी योजना के तहत लाखों विद्यार्थियों को वर्दी देने का कार्य लटका हुआ है। अब इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

काजा व किलाड़ से हवाई मार्ग से सुरक्षित पहुंचाईं ईवीएम

शिमला। प्रदेश में उपचुनाव के बाद ईवीएम को स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दिया गया है। अब ये ईवीएम त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई हैं और दो नवंबर को सुबह आठ बजे मतगणना होगी। मंडी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत लाहुल-स्पीति जिला के काजा क्षेत्र से मतदान के बाद ईवीएम हेलीकाप्टर के माध्यम से सुरक्षित केलंग लाई गई हैं। चंबा जिला के किलाड़ क्षेत्र से भी मतदान के बाद ईवीएम हवाई मार्ग से सुरक्षित चंबा में स्ट्रांग रूम तक पहुंचा दी गई हैं। मतदान दल भी मतदान कार्य संपन्न करने के बाद लौट गए हैं। अन्य मतदान केंद्रों से भी ईवीएम मतदान के बाद स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई हैं। मतगणना का कार्य दो नवंबर, 2021 मंगलवार को पूर्ण किया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान के बाद ईवीएम को सुरक्षित स्ट्रांग रूम में पहुंचा दिया गया है।