Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Shimla: शिमला शहर में भारी बर्फबारी, नववर्ष पर पर्यटकों की आमद बढ़ने की जगी उम्‍मीद

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Mon, 28 Dec 2020 11:23 AM (IST)

    Shimla Snowfall हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पर्यटन नगरी शिमला भी बर्फबारी से गुलजार हो गई है। सोमवार सुबह पूरा शिमला बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए था। रविवार रात को हल्की ठंडक के बाद तेज हवा चलनी शुरू हुई और रात में ही पूरा शहर बर्फ से ढक गया।

    Hero Image
    हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पर्यटन नगरी शिमला भी बर्फबारी से गुलजार हो गई है।

    शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश की राजधानी व पर्यटन नगरी शिमला भी बर्फबारी से गुलजार हो गई है। सोमवार सुबह पूरा शिमला बर्फ की सफेद चादर ओढ़े हुए था। रविवार रात को हल्की ठंडक के बाद तेज हवा चलनी शुरू हुई और रात में ही पूरा शहर बर्फ की चादर से ढक गया। नए साल के स्वागत से तीन दिन पहले हुई बर्फबारी के बाद पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदें बढ़ने लगी हैं। कई साल बाद नए साल को जब सैलानी आएंगे तो शहर के कुछ हिस्सों में बर्फ देख सकेंगे। हालांकि इससे पहले क्रिसमिस में सैलानियों को बर्फ देखने को नहीं मिली थी। इस कारण मायूसी तो हुई थी, इसके बावजूद सैलानियों की संख्या काफी रही थी अब नए साल के स्वागत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: lN PICS: नववर्ष के आगाज से पहले बर्फबारी से निखर उठे हिमाचल के पर्यटन स्‍थल, देख‍िए तस्‍वीरें

    चार दिन पहले हुई बर्फबारी से बेहतर पर्यटन कारोबार की उम्मीद जगी है। वहीं देश-विदेश से आने वाले सैलानियों की संख्या में भी इजाफा होने की आशा है। मौसम विशेषज्ञ मनमोहन सिंह ने कहा आगामी कुछ दिनों में मौसम में हल्की ठंडक रहेगी।

    पर्यटकों को मिला नायाब तोहफा

    रविवार को दिन के समय अच्छी धूप खिली थी। किसी को अंदाजा तक नहीं था कि शिमला में बर्फबारी होगी। बाहरी राज्यों से आए पर्यटकों ने जब सुबह आंख खोली तो चारों ओर चांदी बिखरी हुई थी। बर्फबारी को देख पर्यटकों के चेहरे खिल गए और पर्यटक होटलों को छोड़कर रिज और मालरोड़ पहुंच गए। मालरोड़ पर पर्यटकों ने बर्फबारी का खूब लुत्फ उठाया। जमकर फोटो शूट किया।

    सड़कें बहाल करने में डटे कर्मचारी

    वहीं शहर की सड़कें पूरी तरह से बंद हैं। इक्का-दुक्का वाहन ही सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। ऊपरी शिमला पूरी तरह से बर्फबारी के कारण कट चुका है। जिला में कुल 540 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा 450 ट्रांसफार्मर बिजली गुल है। अब लोक निर्माण विभाग से लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फील्ड में डट गए हैं। उम्मीद है कि दोपहर बाद तक शहर में ट्रैफिक की स्थिति को सामान्य किया जा सकेगा।