Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'अमेरिका में भारत की राजनीति का उड़ाया मजाक...', राहुल गांधी की टिप्पणी पर बोले पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार

    By Gurpreet CheemaEdited By: Gurpreet Cheema
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 03:58 PM (IST)

    अमेरिका में राहुल गांधी के अल्पसंख्यकों को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उनकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार राजनीति का स्तर इतना अधिक नीचे आ गया कि देखकर शर्म आने लगती है।

    Hero Image
    अमेरिका में राहुल गांधी की अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न वाले बयान को लेकर शांता कुमार ने निंदा की है।

    पालमपुर, संवाद सहयोगी। अमेरिका में राहुल गांधी की अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के मामले पर फिसली जुबान के बाद वे अब बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने राहुल गांधी की निंदा करते हुए कहा कि इन दिनों राहुल गांधी विदेश में है और लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कुछ भी बोल रहे हैं, जिसे सुनकर शर्म आती है। अमेरिका के लोग भी क्या सोच रहे होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल गांधी के बयानों पर भड़के शांता

    पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के इतिहास में पहली बार राजनीति का स्तर इतना अधिक नीचे आ गया कि देखकर शर्म आने लगती है। भारत के इतिहास की परंपरा बड़ी उज्जवल है। उन्होंने एक उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस नेता नरसिम्हा राव भारत के प्रधानमंत्री थे। राष्ट्र संघ में कश्मीर के विषय पर एक महत्वपूर्ण चर्चा होनी थी। उन्होंने भारत के शिष्ट मंडल के अध्यक्ष के रूप में किसी कांग्रेस के नेता को नहीं बल्कि उस समय के विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी को नियुक्त किया। पूरा देश हैरान था, जब शिष्टमंडल अमेरिका गया।

    महाभारत का दिया उदाहरण...

    उन्होंने कहा कि भारत के पक्ष को बड़ी सफलता के साथ अटल बिहारी वाजपेयी ने विश्व की सबसे बड़ी संसद राष्ट्रसंघ में रखा था। अटल जब बोल रहे थे तो ऐसा लग रहा था कि पूरे का पूरा भारत बोल रहा है। विश्व के बहुत से देश भी हैरान थे और इस विषय पर बहुत चर्चा हुई थी। शांता कुमार ने कहा कि उस संबंध में वाजपेयी से जब पूछा गया कि कश्मीर विषय पर कांग्रेस से उनके बहुत से मतभेद है तो अटल ने एक ऐतिहासिक उत्तर दिया था।

    उन्होंने महाभारत का उदाहरण देकर कहा कि यही प्रश्न युधिष्ठिर को पूछा गया था तो उन्होंने कहा था घर में हम पांच पांडव और सौ कौरव हैं लेकिन, घर के बाहर हम एक सौ पांच है, यानि हम सब एक हैं। उन्होंने कहा कहां मेरे देश की वे उज्जवल परंपराएं और कहां आज के राहुल गांधी के विदेशों में भाषण।

    शांता कुमार ने कहा कि मैं जानता हूं कांग्रेस में बहुत से बुद्धिमान व देशभक्त नेता हैं। उन सबसे मेरी हाथ जोड़ कर प्रार्थना है कि वह अपने नेता को समझायें। मुझे विश्वास है कि राहुल गांधी के भाषण सुन कर विदेशों के लोग भी हैरान ही नहीं हो रहे होंगे बल्कि भारत की राजनीति का उपहास उड़ा रहे होंगे।