विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सैंज के जाैली गांव में भारी बारिश के कारण आई बाढ़, आधी रात को घरों में घुसा मलबा

By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
Published: Thu, 15 Jul 2021 09:52 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 15 Jul 2021 10:05 AM (GMT+05:30)

Flood In Sainj हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से रंग बदले हुए है। भारी बारिश के कारण आए दिन ...और पढ़ें

सैंज के जौली गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई।
सैंज के जौली गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई।

बंजार, सपना शर्मा। Flood In Sainj, हिमाचल प्रदेश में मौसम पूरी तरह से रंग बदले हुए है। भारी बारिश के कारण आए दिन नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। जिला कुल्‍लू के बंजार विधानसभा क्षेत्र की सैंज उपतहसील में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। जिला कुल्लू के सैंज घाटी के बारिश से भलाण-दो पंचायत के जौली नाले में आई बाढ़ ने अफरा तफरी का माहौल पैदा कर दिया। बाढ़ से आया मलबा कई घरों और खेतों तक पहुंच गया। ग्रामीण रात तीन बजे के बाद नहीं सोए। सभी लोग जागते रहे और घरों में मलबा न आए इसको रोकने का प्रयास करते रहे।

सैंज के जौली गांव में भारी बारिश के बाद आई बाढ़ से नदी और नाले उफान पर हैं। गांव में लोगों के घरों में मलबा घुस गया है। भारी बारिश के कारण नालों ने कई जगह अपना रुख बदल लिया व पानी रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। हालांकि गनीमत रही है कि इस दौरान कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

बता दें कि कुल्लू जिला में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, कई सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। सैंजघाटी की लारजी-सैंज सहित अनेक सड़कें बाधित हुई हैं। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने मुख्य मार्ग बहाल कर दिए हैं।

वीरवार सुबह तड़के हुई भारी बारिश से भलाण-दो पंचायत के जौली नाले में बाढ़ आ गई। जिसमें गांव के कुछ घरों में मलबा घुस गया। रात करीब 3 बजे बाढ़ आने से अफरा तफरी मच गई। हालांकि बाढ़ से कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन गांव के रास्ते व खेतों में फसल को नुकसान हुआ है। बाढ़ के पानी ने खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि अब नाले का जलस्‍तर कम हो गया है व स्थिति सामान्‍य है।

प्रधान पूर्ण चंद ने कहा भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई, जिससे पांच घरों में मलबा घुस गया। उन्होंने बताया रात को आई बाढ़ से पूरे गांव में अफरा तफरी मची रही, जिसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है।