दोपहर को शिमला व शाम को कांगड़ा में लगे भूकंप के झटके
Earthquake in Shimla वीरवार को शिमला व कांगड़ा जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर बाद दो बजकर 55 मिनट पर शिमला जिला सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहड़ू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Earthquake in Shimla, वीरवार को शिमला व कांगड़ा जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर बाद दो बजकर 55 मिनट पर शिमला जिला सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र रोहड़ू क्षेत्र में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.50 मापी गई। वहीं, शाम छह बजकर चार मिनट पर कांगड़ा जिला व आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए। इनकी तीव्रता 2.7 मापी गई और धर्मशाला में इसका केंद्र था। कहीं से नुकसान की सूचना नहीं है।
इससे पूर्व 12 फरवरी को किन्नौर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिनकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई थी और इससे पूर्व छह फरवरी को किन्नौर में भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.1 थी। इस कारण कुछ घरों में दरारें आ गई थीं, जबकि तीन जगह मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गए थे। इससे पहले चंबा व कांगड़ा के शाहपुर सहित अन्य क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। हिमाचल प्रदेश भूकंप के लिए अति संवेदनशील है और इसे जोन चार और पांच में रखा गया है। विशेषज्ञों के अनुसार लगातार भूकंप के झटके आने से बड़े झटकों की संभावना कम हो जाती है।
साफ रहेगा मौसम
प्रदेश में शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का विशेष प्रभाव नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक-दो स्थानों को छोड़कर अधिकतर स्थानों पर धूप खिलेगी। 19 से 23 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि होगी। प्रदेश में सात दिन से मौसम साफ रहने व धूप खिलने के बावजूद वीरवार को न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शिमला की तुलना में सोलन और सुंदरनगर में इन दिनों सुबह और शाम ज्यादा ठंड है। शिमला का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, जबकि सुंदरनगर में 2.5 और सोलन में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।