Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरा विधायक होशियार सिंह का मुंबई में आपरेशन, इंटरनेट मीडिया पर शुभचिंतकों का जताया आभार

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 12:01 PM (IST)

    Dehra MLA Hoshiar Singh कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के विधायक होशियार सिंह मुंबई के एक अस्पताल में दाखिल हैं। उन्हें काफी समय से किडनी स्टोन (पथरी) से पीड़ित थे। उन्हें कुछ दिनों से ज्यादा दिक्कत हो गई थी। इस बीच चुनाव घोषित हो गए।

    Hero Image
    देहरा विधायक होशियार सिंह का मुंबई में आपरेशन हुआ है।

    देहरा, संवाद सहयोगी। Dehra MLA Hoshiar Singh, कांगड़ा जिला के विधानसभा क्षेत्र देहरा के विधायक होशियार सिंह मुंबई के एक अस्पताल में दाखिल हैं। उन्हें काफी समय से किडनी स्टोन (पथरी) से पीड़ित थे। उन्हें कुछ दिनों से ज्यादा दिक्कत हो गई थी। इस बीच चुनाव घोषित हो गए। इस कारण उन्होंने विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में अपना आपरेशन करवाया है। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने इंटरनेट मीडिया में डाली पोस्ट में साफ किया है कि उपचार लेने के चलते वह मुंबई गए हैं और इस वजह से वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मिलकर उनका आभार भी नहीं जता पाए हैं, लेकिन जल्द वह स्वस्थ होकर लौटेंगे तो वह कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मिलकर उनका आभार व्यक्त करेंगे। उन्होंने जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं देने वालों का भी आभार व्यक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने जल्द स्वस्थ होने की कामना की

    वहीं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने भी विधायक होशियार सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। विधायक होशियार सिंह बीते शुक्रवार को मुंबई के अस्पताल भर्ती हुए थे, उनके साथ उनकी पत्नी पुनीता चंबियाल व भतीजा रविंद्र चंबियाल भी उनके साथ हैं। उनका एक आपरेशन हो चुका। इस कारण वह अभी कुछ दिन उपचाराधीन रहेंगे।

    यह भी पढ़ें : Himachal Election: जिसे मिला इस जिले के लोगों का साथ, उस दल ने पाई सत्ता, 2017 में कांग्रेस का था सूपड़ा साफ

    यह भी पढ़ें : Himachal Election 2022: धाम का आयोजन न करने के बावजूद सुरेश भारद्वाज को देना पड़ेगा इसकी खर्च, यह है वजह