Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Dalai Lama 90th Birthday: दलाई लामा की परंपरा को जारी रखने के फैसले पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू बोले, सभी करेंगे पालन

    Dalai Lama 90th Birthday केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर कहा कि भारत उनकी परंपरा का पालन करेगा और विश्व शांति में भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं करुणा पर आधारित हैं। अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि दलाई लामा भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं और उनकी शिक्षाएं विश्व कल्याण के लिए हैं।

    By dinesh katoch Edited By: Rajesh Kumar Sharma Updated: Sun, 06 Jul 2025 03:25 PM (IST)
    Hero Image
    धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दलाई लामा के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू।

    जागरण संवादददाता, धर्मशाला। Dalai Lama 90th Birthday, तिब्बती बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर धर्मशाला के मैक्लोडगंज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि दलाई लामा कहते हैं प्राचीन भारतीय विद्या व तिब्बती विद्या जोड़कर विश्व शांति में भारत एक अग्रणी भूमिका निभा सकता है। दलाई लामा परंपरा को जारी रखने का जो फैसला तिब्बती धर्मगुरु ने लिया है उसका हम सभी पालन करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि दलाई लामा परंपरा जारी रहेगी और इसका पूरा समर्थन करते हैं और इसका सभी पालन करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने संबोधन में कहा कि सौभाग्यशाली हैं कि दलाई लामा की शिक्षाओं का पालन करते हैं। भारत में तिब्बती लोग जहां भी रह रहे हैं वह शांतिपूर्ण तरीके से रह रहे हैं। उनका कार्यालय तिब्बती भाई बहनों के लिए हमेशा खुला है।

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व के करोड़ों लोगों को दलाई लामा के 90वें जन्मदिन की बधाई। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का अध्यात्मिक करुणा पर आधारित जीवन रहा है। कई दशकों से भगवान बुद्ध के संदेश को लेकर स्पष्टता के साथ लोगों को संदेश दिया है। नैतिकता के साथ दलाई लामा ने जीवन जिया है और संदेश पूरी दुनिया में गया है। अपने जीवन को कैसे महत्वपूर्ण बना सकते हैं। इसके लिए अभ्यास करना चाहिए।

    तिब्बत के साथ हमारा एक ऐतिहासिक संबंध है। भारत सरकार की तरफ से वह दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देते हैं। जितने भी दुख है वह दलाई लामा की करुणा से मुक्त होंगे। दलाई लामा की शिक्षाएं करुणा पर हैं। दलाई लामा विश्व में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले धार्मिक गुरु हैं।

    इस मौके पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। दलाई लामा जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। गायक मोहित चौहान ने दलाई लामा के जन्मदिन पर हिंदी में गीत भी गाया।

    असंतोष व संघर्ष से जूझते देशों में दलाई लामा का संदेश शांति लाए : राजीव रंजन

    केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन कहा कि असंतोष व संघर्ष से जूझते देशों में दलाईलामा का शांति व अहिंसा का संदेश महत्वपूर्ण है। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भविष्य की पीड़ियों को विवेक, ज्ञान व अहिंसा के लिए प्रेरित करते रहें हैं। विहार की मिट्टी में भगवान बोद्ध के पदचिन्ह विद्यमान हैं। प्रगाढ़ नालंदा परंपराओं को तिब्बती, शिक्षकों व विद्वानों ने आगे बढ़ाया। बिहार राज्य के बोध गया में तिब्बती व भारतीय ज्ञान परंपरा को बढ़ावा देने व संरक्षित करने के लिए (केंद्र) संस्थान बन रहा है। यह दुनिया भर को नालंदा परंपराओं व दलाईलामा की परंपराओं व शिक्षा से युवक प्रेरित होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह हर्ष की बात है कि दुनिया भर के लोगों के साथ 90वें जन्मदिन की दलाईलामा को बधाई दे रहे हैं और उनके स्वास्थ्य व लंबी आयु के लिए प्रार्थना करते हैं। भविष्य की पीड़ियों को विवेक, ज्ञान व अहिंसा के लिए प्रेरित करते रहें। असंतोष व संघर्ष से जूझते देशों में दलाईलामा का संदेश शांति लाए।

    दलाई लामा की शिक्षाएं सिर्फ तिब्बत के लोगों के लिए नहीं विश्व के लिए : पेमा खांडू

    अरुणाचल के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि दलाई लामा की शिक्षाएं सिर्फ तिब्बत के लोगों के लिए नहीं विश्व के लिए कल्याण की हैं। दलाईलामा की शिक्षाएं विश्व की शांति व करूणा का प्रतीक हैं। दीर्घकालीन शांति डर से नहीं मन से आ सकती है, ऐसा दलाईलामा कहते हैं। उच्च शिक्षा में भी इन्हें शामिल करने की जरूर है ताकि दुनिया में शांति रहे। दलाईलामा की परंपराओं व धार्मिक स्वतंत्रता व सांस्कृतिक स्वतंत्रता को बनाए रखेंगे और बौद्ध चित व करुणा, अहिंसा पर काम आगे बढ़ाएंगे। यह सम्मान की बात है कि दलाई लामा के 90वें जन्मदिन को मनाने के लिए यहां आ सके। दलाई लामा भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। दलाईलामा ने अरुणाचल में कई बार यात्रा की है। वहीं, खांडू ने कहा है कि फोर रिवर्स, सिक्स रेंजेज सिर्फ़ एक फ़िल्म नहीं है। धर्मशाला में इसका भारत में प्रीमियर हुआ। प्रतिरोध की एक साहसिक, दिल को झकझोर देने वाली सिनेमाई कहानी है। जिसमें चीनी आक्रमण के खिलाफ़ तिब्बत के संघर्ष का एक अनकहा अध्याय है।