Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ind vs Sri Lanka : धर्मशाला स्टेडियम के बाहर चंबयाली व्यंजनों का भी आनंद ले रहे क्रिकेट प्रेमी, भा रही चंबा चुख

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Sun, 27 Feb 2022 04:47 PM (IST)

    Chambayali Delicacies in Dharmshala अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के समीप फूड प्लाजा में इन दिनों चंबियाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। क्रिकेट ...और पढ़ें

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के समीप फूड प्लाजा जहां चंबियाली धाम परोसी जा रही है। जागरण

    चंबा, मिथुन ठाकुर।

    Chambayali Delicacies in Dharmshala, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के समीप फूड प्लाजा में इन दिनों चंबियाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं। क्रिकेट का लुत्फ उठाने के साथ पर्यटक व स्थानीय लोग चंबा के व्यंजन चख रहे हैं। जिला चंबा प्रशासन व पर्यटन विभाग की ओर से पयर्टकों का ध्यान आकर्षित करने को लेकर चलाए जा रहे चलो चंबा अभियान के तहत नाट आन मैप संस्था की ओर से चंबियाली व्यंजन परोसे जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा क्राफ्ट की प्रदर्शनी

    इसके साथ ही चंबा क्राफ्ट की प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जो कि स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों का आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए हैं। यहां पर चंबा रुमाल तथा चंबा थाल रखे गए हैं। जो भी व्यक्ति यहां पर पहुंच रहा है उन्हें चंबा रुमाल, चंबा थाल तथा चंबा चप्पल तथा संस्कृति के बारे में नाट आन मैप संस्था के सह संस्थापक मनुज शर्मा की ओर से विस्तार से जानकारी दी जा रही है, जिससे लोग चंबा की संस्कृति से भी रूबरू हो रहे हैं।

    25 फरवरी से किया जा रहा आयोजन

    मनुज शर्मा का कहना है कि चलो चंबा अभियान के तहत फूड प्लाजा में 25 फरवरी से इसका आयोजन किया जा रहा है, जो कि सोमवार तक जारी रहेगा। चंबा की संस्कृति, खानपान, क्राफ्ट, चंबा चप्पल के अलावा संस्कृति की जानकारी लोगों को दी जा रही है। साथ ही यहां की खूबसूरत वादियों व मंदिरों के बारे में भी बताया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पर्यटकों का ध्यान चंबा की ओर आकर्षित करना है।

    यह व्‍यंजन दिए जा रहे धाम में

    लोगों को चंबियाली धाम में बनने वाले व्यंजन जैसे मदरा, दालें, कड़ी व खट्टा के साथ अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे जा रहे हैं, जिनका स्वाद चखने के लिए हर कोई खिंचा चला आ रहा है। शनिवार को धर्मशाला स्टेडियम में भारत व श्रीलंका के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए देश के विभिन्न कोनों से पहुंचे लोगों ने भी चंबा के व्यंजनों के चटखारे लिए। चंबा चुख की भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसके साथ ही चंबा क्राफ्ट भी लोगों को खूब लुभा रहा है। इसमें गाबदिका व पहचान आदि स्वयं सहायता समूहों तथा धर्मशाला की संस्था सांब द्वारा भरपूर सहयोग किया जा रहा है। आम लोगों सहित पर्यटकों को चंबा में बनाए जाने वाले पारंपरिक व्यंजनों व क्राफ्ट की जानकारी भी दी जा रही है।