केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी में सुनी लोगों की समस्याएं, ग्रामीणों ने उठाया घुड़घू सड़क का मामला
Kewal Singh Pathania प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की बोह पंचायत के घड़घू गांव में लोगों की समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने पठानिया के समक्ष घड़घू सड़क का काम को धीमी गति से होने पर रोष प्रकट किया।
शाहपुर, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने धारकंडी क्षेत्र की बोह पंचायत के घड़घू गांव में लोगों की समस्याएं जानीं। स्थानीय लोगों ने पठानिया के समक्ष घड़घू सड़क का काम को धीमी गति से होने पर रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को जल्द करवाने की मांग उठाई। पठानिया ने कहा जब से प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है, तब से शाहपुर हल्के की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है। गांव की सड़कों की हालत इतनी खस्ता हो चुकी है कि चलना मुश्किल हो गया है। जो सड़कें कांग्रेस सरकार के समय स्वीकृत हुई थीं, भाजपा तीन सालों में उन्हीं सड़कों को नहीं बना पाई है।
उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि समस्याओं को लोक निर्माण विभाग और प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उन्हें राहत मिलेगी। इसके अलावा धारकंडी क्षेत्र को पर्यटक, पशुधन और फल उत्पादन के लिए विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय जनता अपनी रोजमर्रा की जिंदगी सही ढंग से जी सके।
केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा हिमाचल में गाड़ियाें की रजिस्ट्रेशन में भारी इजाफा करने के बाद प्रदेश को सीधे महंगाई के शिखर पर पहुंचाने में लगी सरकार ने दीपावली पर्व पर 100 ग्राम चीनी ज्यादा देने की सौगात दी है, जो प्रदेश की जनता से मजाक जैसा है। वाहनों का पंजीकरण शुल्क बढ़ाने से जनता तो प्रभावित होगी ही ऑटो सेक्टर पर भी इसका विपरीत असर पड़ेगा। पठानिया ने सरकार के इस निर्णय की आलोचना की। इसके अलावा पठानिया ने गांव में लोगों की अन्य समस्याओं को सुना।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।