Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Satpal Raizada Vs Police : महंगाई का पुतला फूंकने को लेकर ऊना के विधायक व पुलिस में नोक-झोंक, आठ के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Fri, 05 Aug 2022 07:40 PM (IST)

    Satpal Raizada Vs Police जिला ऊना के मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस ऊना की तरफ से शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया ...और पढ़ें

    Hero Image
    पुतला जलाने को लेकर पुलिस कर्मियों से बहसबाजी करते विधायक सतपाल रायजादा । जागरण

    ऊना, जागरण संवाददाता। Satpal Raizada Vs Police, जिला के मैहतपुर-बसदेहड़ा नगर परिषद क्षेत्र में ब्लाक कांग्रेस ऊना की तरफ से शुक्रवार को महंगाई के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई ऊना सदर के विधायक सतपाल रायजादा ने की।

    भारी संख्या में पहुंची महिलाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर गैस सिलेंडर के होर्डिंग को उठाकर पूरे शहर में रैली निकाली। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर गुब्बार निकाला गया।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक सतपाल रायजादा की अगुवाई में बसदेहड़ा चौक पर महंगाई का पुतला जलाया। इस दौरान विधायक व पुलिस कर्मियों में काफी नोक-झोंक हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंच गई थी। हालांकि कार्यकर्ता विधायक को शांत कराते रहे, जबकि विधायक पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई को लोकतंत्रिक अधिकारों का हनन करार दे रहे थे। बाद में पुलिस ने ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष व आठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिला के मैहतपुर कस्बे में ब्लाक कांग्रेस ऊना की तरफ से महंगाई को लेकर केंद्र व हिमाचल सरकार के खिलाफ पहले तो गैस सिलेंडर उठाकर पूरे शहर रोष रैली निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे थे। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता महंगाई के खिलाफ पुतला जलाने लगे उसी समय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पुतला जलाने से रोकने लगी। इसके बाद विधायक सतपाल रायजादा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस की आपस में नोक-झोंक व हाथापाई भी हुई।

    विधायक ने क्या कहा

    विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि महंगाई के कारण आज पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। सिलेंडर के दाम कहां से कहां पहुंच गए हैं। महंगाई के कारण लोगों का बजट बिगड़ गया है और खाने पीने की चीजों पर जीएसटी लगाकर महंगाई को और बड़ा दिया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन विरोधी नीतियों को लाकर जनता पर सौंपा जा रहा है। भाजपा सरकार महंगाई पर नकेल में नाकाम साबित हो रही है। इसके चलते महंगाई के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में माफिया राज चरम सीमा पर है और खनन माफिया अपने पैर पसार चुका है। सत्ता में आने पर कांग्रेस इसका जवाब देगी। पुलिस कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने से रोकना बिल्कुल सही है, लेकिन महंगाई के पुतले को फूंकने से रोकना कई तरह के सवाल खड़े करता है।

    नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    जिला के मैहतपुर-बसदेहड़ा में महंगाई के खिलाफ पुतला फूंकते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस की बीच हुई कहासुनी को लेकर नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बसदेहड़ा चौक पर अचानक ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र सहोड़, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सीमा शर्मा, रवीश ठाकुर, संजीव कुमार, चांद ठाकुर, अंजना देवी, सुमन, सोना देवी व रीटा समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने इक_े होकर मंहगाई का पुतला सड़क के बीच रखकर उसमें आग लगा दी। अचानक हुए घटनाक्रम से किसी भी तरह का जान-माल का नुकसान हो सकता था। इससे नेशनल हाइवे पर यातायात भी बाधित हो रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि जिला के एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी।