विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंडी में चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह का आगाज, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने किया हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ

By Richa RanaEdited By:
Published: Tue, 16 Nov 2021 12:56 PM (IST)

चाइल्डलाइन के दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ मंडी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने किया। ...और पढ़ें

दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ मंडी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने किया।
दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ मंडी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने किया।

मंडी, जागरण संवादददाता। चाइल्डलाइन के दोस्ती सप्ताह का शुभारंभ मंडी में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार ने किया। चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त ने हस्ताक्षर कर अपनी वचनबद्धता जताई और हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एवं नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उनका मानसिक, शारीरिक विकास बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत सभी लोगों को बच्चों के अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया है, उन्होंने सभी लोगों से बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने की भी अपील की।

वहीं मौके पर चाइल्डलाइन मंडी के जिला समन्वयक अच्छर सिंह ने कहा कि चाइल्डलाइन से दोस्ती सप्ताह के अंतर्गत पूरे सप्ताह में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 20 नवंबर तक चलेगा। उन्होंने आम जनता से आह्वान किया कि बच्चों संबंधित कहीं भी किसी तरह की दिक्कत हो तत्काल इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दें व बच्चों से जुड़ी शिकायत को हेल्पलाइन नंबर 1098 पर करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।