महंगाई, बेरोजगारी व भूखमरी के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार, माकपा ने लगाए संपत्तियां पूंजीवादियों को बेचने के आरोप
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी व भूखमरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। देश की संपत्तियां पूंजीवादियों को बेचने का आरोप लगाया है। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना धर्मशाला में जल्द करने की मांग की है।

धर्मशाला, जागरण संवाददाता। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भूखमरी के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। देश की संपत्तियां पूंजीवादियों को बेचने का आरोप लगाया है। वहीं केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताते हुए केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना धर्मशाला में जल्द करने की मांग की है। रियाली में धान केंद्र बंद करने पर भी सरकार की आलोचना की है।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी की ज़िला कमेटी की बैठक पार्टी मुख्यालय नगरोटा बगवां में हुई। जिसमें पार्टी के राज्य सचिव डा. ओंकार शाद विशेष तौर पर मौजूद रहे। राज्य सचिव डा. ओंकार शाद ने केंद्र की भाजपा सरकार को लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व भुखमरी के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इस सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश भूख सूचकांक में 116वें देसों की सूची में 101 नंबर पर पहुंच गया है। इस सूची में हम आज पाकिस्तान व बंगलादेश से भी नीचे पहुंच गए हैं। जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाने के लिए भाजपा सांप्रदायिक मुद्दों को उठा रही है और देश की जनता के बीच विभाजन पैदा कर रही है।
उन्होेंने कहा कि सरकार देश की जनता के खून पसीने की कमाई से निर्मित सार्वजनिक संपत्तियों को कौडियों के भाव बड़े पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। जिससे किसान, मजदूर व मेहनतकश व्यक्ति की पार्टी होने के नाते माकपा बर्दास्त नहीं करेगी। बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जिला सचिव अशोक कटोच ने जानकारी दी। उन्होंने भाजपा को मिली हार के लिए मतदाताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि जनता ने केंद्र व प्रदेश की भजापा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनादेश देकर कड़ा संदेश दिया है। पार्टी महंगाई के खिलाफ 10 नवंबर से जनजागरण अभियान चला रही है जो 25 नवंबर तक चलेगा और 25 नवंबर को धर्मशाला में मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जायेगा। पार्टी केंद्रीय विवि की स्थापना में किए जा रहे अनावश्यक विलंब की कड़ी आलोचना करती है।
उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे है और केंद्रीय विश्विविद्यालय को लेकर धर्मशाला व देहरा बीच विवाद खड़ा कर राजनैतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। केंद्रीय विवि की स्थापना धर्मशाला जल्द की जदाए। वहीं इंदौरा में धान खरीद केंद्र में सरकार की ओर से बिलंब पर नाराजगी जताई है। वहीं रियाली केंद्र को बंद करने की आलोचना की है। वहीं माकपा ने पुरानी पेंशन बहाल करने तथा आउटसोर्स कर्मियों को नियमित करने के लिए नीति बनाने की भी मांग की है। बैठक में पार्टी के जिला सचिवालय सदस्य रवींद्र कुमार, सतपाल सिंह, जगदीश जग्गी, केवल कुमार डा. एमएस दत्तल के अलावा जिला कमेटी सदस्य बाल कृष्ण, प्रताप सिंह, धनबीर व चतर सिंह ने भाग लिया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।