Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Apple: हिमाचल में सेब की बंपर फसल, इस सब्‍जी मंडी में हुआ 200 करोड़ रुपये का कारोबार

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 24 Aug 2021 11:29 AM (IST)

    Himachal Apple इस सीजन भले ही बागवानों को सेब के कम दाम मिल रहे हों लेकिन प्रदेश में सेब की बंपर फसल है। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के अंतर्गत सोलन व परवाणू में अब तक करीब दो अरब का कारोबार हो चुका है।

    Hero Image
    प्रदेश में सेब की बंपर फसल है

    सोलन, विनोद कुमार। Himachal Apple, इस सीजन भले ही बागवानों को सेब के कम दाम मिल रहे हों, लेकिन प्रदेश में सेब की बंपर फसल है। कृषि उपज मंडी समिति सोलन के अंतर्गत सोलन व परवाणू में अब तक करीब दो अरब का कारोबार हो चुका है। एपीएमसी की मानें तो 15 जुलाई से शुरू हुए सेब सीजन में सोलन व परवाणू फल मंडी से 12 लाख बाक्स देश की विभिन्न मंडियों के लिए भेजे जा चुके हैं, जबकि बीते वर्ष अगस्त माह के अंत तक करीब छह लाख बाक्स का ही कारोबार हुआ था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में इस वर्ष सेब की दोगुनी पैदावार हो सकती है। वहीं इन दिनों सेब सीजन पूरी रफ्तार से चल रहा है। प्रतिदिन सोलन मंडी में हजारों बाक्स सेब की फसल बिकने के लिए पहुंच रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फल मंडी सोलन के सेब कारोबारियों का कहना है कि सोमवार को 600 से 2000 रुपये प्रति बाक्स तक सेब के दाम रहे। बीते सप्ताह अन्य राज्यों में भारी बारिश के चलते सेब के दाम काफी कम हो गए थे। इस सप्ताह की शुरुआत से दामों में थोड़ा उछाल आया है। फल मंडियों के व्यापारियों की मानें तो इस वर्ष समय पर बारिश न होने से सेब का आकार भी छोटा रह गया व रंग भी सही से नहीं आ पा रहा है।

    ओलावृष्टि के चलते भी सेब की फसल को काफी नुकसान हुआ है। फल मंडी में ए ग्रेड का सेब कम ही आ रहा है। सोलन फल मंडी में जिला शिमला, किन्नौर, कुल्लू के दलाश व आनी सहित करसोग के बागवान फसल बेचने के लिए पहुंचते है। सोलन व परवाणू मंडियों में प्रति वर्ष सेब का करोड़ों का कारोबार होता है।

    मंडी में पहुंचने वाली 90 प्रतिशत फसल को मिल रहे 1000 से 1200 रुपये तक के दाम

    इस वर्ष की शुरुआत में समय पर बारिश न होने से सेब की फसल प्रभावित हुई है। आढ़ती संघ सोलन के प्रधान सुनील ठाकुर का कहना है कि फल मंडी में रोजाना बिकने को आने वाले 90 प्रतिशत सेब का 1000 से 1200 रुपये प्रति बाक्स के दाम मिल रहे हैं। दस प्रतिशत सेब ही 2000 तक बिक रहा है।

    बीते वर्ष के मुकाबले अधिक कारोबार

    सचिव कृषि उपज मंडी समिति सोलन रविंद्र शर्मा ने कहा 15 जुलाई के बाद अब तक सेब का दो अरब का कारोबार हो चुका है। सेब के करीब 12 लाख बाक्स मंडी में पहुंचे हैं, जिन्हें बागवानों से खरीदकर अन्य राज्यों को सप्लाई किया गया है। बीते वर्ष के मुकाबले अधिक कारोबार हुआ है। फल व सब्जी मंडी में कोरोना से बचाव के नियमों का सख्ती से पालन हो रहा है।