विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर के पास पुल जमीन में धंसा, यातायात हुआ बंद

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Fri, 27 Oct 2023 07:08 PM (GMT+05:30)

कोटला शहर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर त्रिलोकपुर शिव मंदिर के पास बना पुल निर्माण के समय जमीन में धंस ...और पढ़ें

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल जमीन में धंसा
मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल जमीन में धंसा

HighLights

  1. वाहनों को जवाली -32 मील से होकर भेजा जा रहा
  2. शाम चार बजकर 20 मिनट पर धंसा पुल
  3. कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ पर यातायात बंद हो गया

संवाद सहयोगी, कोटला। मंडी पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग में त्रिलोकपुर शिव मंदिर के पास बना पुल धंस गया। इस पुल के धंसने के कारण कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन इससे यातायात बाधित हो गया है। यह घटना शाम चार बजकर 20 मिनट की है, जब इस फोरलेन पर काम चल रहा था और पुल के साथ ही मशीन से गड्डा किया जा रहा था।

गड्डा करते वक्त पुल में आई दरार

सड़क पर गड्डा करते वक्त पुल में दरारें आई और एक तरफ को धंस गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। जबकि पुल धंसने से पहले एक निजी बस जरूर वहां से गुजरी है। बताया जा रहा है कि फोरलेन के निर्माण कारण ही यह पुल धंसा है। जबकि वाहनों को अब जवाली -32 मील से होकर भेजा जा रहा। त्रिलोकपुर होकर अब वाहन नहीं गुजर पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिमला में चलती बस में ड्राइवर को आया चक्कर, बैक टू बैक आठ गाड़ियों को मारी टक्कर; बाल-बाल बची सवारियां