Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Actress Shilpa Shetty: हिमाचल पहुंची शिल्‍पा शेट्टी, मां बगलामुखी के दरबार में टेका माथा; मंदिर का भी जाना इतिहास

    Actress Shilpa Shetty बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी हिमाचल प्रदेश में पहुंची हैं। अभिनेत्री ने मां बगलामुखी के दरबार में माथा टेक आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उन्होंने यहां मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया। दिनेश रत्न ने उन्हें मां बगलामुखी के विधिवत दर्शन करवा कर पूजा-अर्चना करवाई। शिल्पा ने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।

    By dinesh katoch Edited By: Himani Sharma Updated: Sun, 12 May 2024 04:21 PM (IST)
    Hero Image
    हिमाचल पहुंची शिल्‍पा शेट्टी, मां बगलामुखी के दरबार में टेका माथा (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, देहरा। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने शनिवार रात बगलामुखी मंदिर में माथा टेका। उनकी बहन शमिता शेट्टी भी साथ रही। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश रत्न भारद्वाज ने उन्हें पूजा कराई। शिल्पा ने इस मौके पर कहा कि उनकी माता में बहुत आस्था है। वह काफी समय से माता के दर्शन करने की सोच रही थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मंदिर के इतिहास के बारे में अभिनेत्री ने ली जानकारी

    इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। उन्होंने यहां मिल रही सुविधाओं पर संतोष जताया। दिनेश रत्न ने उन्हें मां बगलामुखी के विधिवत दर्शन करवा कर पूजा-अर्चना करवाई। शिल्पा ने मंदिर के इतिहास के बारे में भी जानकारी ली।

    यह भी पढ़ें: खच्चर पर बैठकर मां के साथ Shilpa Shetty गईं वैष्णो देवी के दरबार, इस वजह से लोगों का फूटा गुस्सा

    पहले भी आ चुकी हैं शिल्‍पा शेट्टी

    मंदिर प्रबंधन की ओर से अभिनेत्री को माता की चुनरी और स्वरूप भेंट किया गया। वहीं शिल्पा शेट्टी को मंदिर परिसर में देखते ही उनके प्रशंसकों का जमावड़ा लग गया। शिल्पा शेट्टी इससे पहले भी अपने पति राज कुंद्रा संग मां बगलामुखी के दरबार में नतमस्तक हो चुकी हैं।

    मां वैष्‍णो देवी के भी किए दर्शन

    वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री इससे पहले परिवार के साथ मां वैष्‍णो देवी के मंदिर में भी गई। वहां उन्‍होंने माता के दरबार में माथा टेक आर्शीवाद लिया। शिल्‍पा की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर भी की। उनकी वीडियो को उनके फैंस ने काफी पसंद भी किया।

    यह भी पढ़ें: Maa Vaishno Devi: माता के दरबार पहुंची अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, मां के दर्शन करने के बाद बताया ये अनुभव