विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा ने पत्‍नी संग मां चिंतपूर्णी के दर नवाया शीश, बोले- माता ने हर मुराद पूरी की

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Tue, 03 Nov 2020 11:43 AM (IST)

Bollywood Actor Govinda बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पत्नी सुनीता के साथ मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे ...और पढ़ें

गोविंदा पत्नी सुनीता के साथ मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे।
गोविंदा पत्नी सुनीता के साथ मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे।

चिंतपूर्णी, जेएनएन। बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता गोविंदा पत्नी सुनीता के साथ मंगलवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे और मां की पावन पिंडी के दर्शन किए। मंदिर में उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। पुजारी विनोद कालिया और रविंदर छिंदा ने विधिवत मां की पूजा-अर्चना करवाई। मां का आशीर्वाद लेने के बाद गोविंदा को मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने घेर लिया और अभिनेता के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई।

इस दौरान गोविंदा ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सेल्फी लेने के लिए किसी को मना नहीं किया। दर्शन के पश्चात गोविंदा ने कहा माता चिंतपूर्णी की कृपा उन पर सदैव रही है और मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंच कर उन्हें असीम आत्मिक व आध्यात्मिक शांति का अनुभव होता है। मां के मंदिर में जो भी उन्होंने जीवन में मांगा, उन्‍हें आज तक सब मिला है।

मां चिंतपूर्णी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे और मां सभी की बाधाएं, चिंताएं और रोग आदि को भी दूर करे, यह प्रार्थना उन्हाेंने मां के चरणों में की। गोविंदा की पत्नी पिछले माह 13 अक्‍टूबर को भी मां चिंतपूर्णी और बगलामुखी के दरबार में पहुंची थी। सिने अभिनेता का परिवार नियमित अंतराल के दौरान मां के मंदिर में पहुंचता रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।