Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pawan Gupta Death : बघाट बैंक के पूर्व अध्‍यक्ष पवन गुप्‍ता के निधन पर मुख्‍यमंत्री सहित भाजपा प्रदेशाध्‍यक्ष ने जताया शोक

    By Virender KumarEdited By:
    Updated: Sun, 03 Jul 2022 08:16 PM (IST)

    Pawan Gupta Death भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना सह प्रभारी संजय टंडन भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बघाट बैंक सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    Hero Image
    Pawan Gupta Death : बघाट बैंक के पूर्व अध्‍यक्ष पवन गुप्‍ता।

    शिमला, जागरण  संवाददाता। Pawan Gupta Death, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और बघाट बैंक सोलन के पूर्व अध्यक्ष पवन गुप्ता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन गुप्ता को दिल का दौरा पड़ा था व इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पवन गुप्ता पार्टी के एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता थे और उनका निधन हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ।

    मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि यह भाजपा के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। पवन गुप्ता ने लंबे समय तक पार्टी का नेतृत्व किया और पार्टी को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। पवन गुप्ता सोलन विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले थे।