Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पवन काजल बने हिमाचल बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष, समर्थकों का जोश हाई; लड्डू बांटकर मनाया जश्न

    कांगड़ा के विधायक पवन काजल को हिमाचल भाजपा कार्यसमिति में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर जश्न मनाया। मंडल अध्यक्षों ने कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है और पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। मानसून सत्र से लौटने पर काजल का स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने ख़ुशी मनाई।

    By rajinder dogra Edited By: Anku Chahar Updated: Fri, 22 Aug 2025 06:02 PM (IST)
    Hero Image
    विधायक पवन काजल के प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बनने पर भाजपायियों ने मनाया जश्न (फोटो: जागरण)

    संवाद सहयोगी, कांगड़ा। कांगड़ा के विधायक पवन काजल को हिमाचल भाजपा कार्यसमिति में उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कांगड़ा भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शहर के नेहरू चौक में लड्डू बांटकर जश्न मनाया।

    जयंती मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, बज्रेश्वरी भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा 'युवा विधायक पवन काजल को भाजपा के उपाध्यक्ष कि जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह हैं। काजल के उपाध्यक्ष बनने से कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र ओर ओबीसी वर्ग को भाजपा ने जो मान सम्मान दिया हैं आने वाले चुनावों में पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करेंगे।'

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने आगे कहा कि 'विधानसभा के मानसून सत्र से कांगड़ा लौटने पर विधायक पवन काजल का मंडल भाजपा स्वागत और नागरिक अभिनंदन करेगी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और लड्डू बांटे।'

    इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष सत प्रकाश सोनी, नगर पार्षद अनुराधा, जिला व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष रमेश महेशी, जिला उपाध्यक्ष रजनीश मोना, मंडल उपाध्यक्ष जतिंद्र गुप्ता शंकर, मुनीश त्रिवेदी, अंकुश सैनी, विजू चौधरी, मंडल महामंत्री चंपा भारद्वाज, शिखा चौधरी, जिला सचिव रेखा चौधरी, अनुपम शर्मा, राकेश मेहरा, मुकेश मेहरा, डा. संगीत वर्मा, डा. भगत राम, मंडल महामंत्री अमितेश शाह, मंडल प्रवक्ता सुदेश सहोत्रा, मंडल महामंत्री विजय ठाकुर, आशा कौशल, अजीत सिंह, विमल वालिया, अभिनव डडवाल, अमन अग्रवाल सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।