Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ashish Sharma: हमीरपुर के आशीष शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजेंद्र जार बोले- टिकट मिला, कल भरेंगे नामांकन

    By Jagran NewsEdited By: Virender Kumar
    Updated: Thu, 20 Oct 2022 10:07 PM (IST)

    Ashish Sharma हिमाचल गो सेवा समिति के सदस्य एवं समाजसेवी आशीष शर्मा ने वीरवार देर सायं दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में आशीष शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

    Hero Image
    कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र जार व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शुक्ल के साथ समाजसेवी आशीष शर्मा ।

    हमीरपुर, जागरण संवाददाता। Ashish Sharma, हिमाचल प्रदेश गो सेवा समिति के सदस्य एवं समाजसेवी आशीष शर्मा ने वीरवार देर सायं दिल्ली में कांग्रेस का हाथ थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार की अगुवाई में आशीष शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इससे पहले आशीष शर्मा का नाम भाजपा की ओर से भी टिकट की लाइन में था, लेकिन भाजपा हाईकमान व स्थानीय नेताओं के चक्रव्यूह के चलते उन्हें टिकट नहीं दिया गया। स्वर्गीय जगदेव चंद ठाकुर के बेटे एवं स्थानीय विधायक नरेंद्र ठाकुर पर ही भरोसा जताकर उन्हें टिकट दिया गया है। इसके बाद आजाद प्रत्याशी के तौर पर विधानसभा चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाले आशीष शर्मा पर कांग्रेस पार्टी ने पूरी नजर रखी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल एक बजे दाखिल करेंगे नामांकन

    जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र जार ने जानकारी दी कि आशीष शर्मा को कांग्रेस पार्टी की ओर से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिला है। शुक्रवार को दोपहर एक बजे नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि आशीष शर्मा ने पहले विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है और उसके बाद कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने उन्हें टिकट प्रदान किया है। हमीरपुर विधानसभा सीट से प्रदेश कांग्रेस पार्टी के महासचिव सुनील शर्मा बिट्टू, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, समाजसेवी रोहित शर्मा, डाक्टर पुष्पेंद्र वर्मा टिकट की दौड़ थे लेकिन कांग्रेस पार्टी हाईकमान के आगे सब टिकट की दौड़ से बाहर हो गए हैं और समाजसेवी आशीष शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया है।

    comedy show banner
    comedy show banner