अनुराग ठाकुर के करीबी अमित राणा भाजपा जिला देहरा के प्रवक्ता नियुक्त Kangra News
Dehra BJP Leader Amit Rana युवा अधिवक्ता एवं देहरा विधानसभा क्षेत्र से तालुकात रखने वाले अमित राणा को भारतीय जनता पार्टी ने जिला देहरा में अहम ओहदा सौंपा है। भाजपा ने अमित राणा को संगठनात्मक जिला देहरा का प्रवक्ता एवं खेल प्रकोष्ठ का संयोजक भी नियुक्त किया है।
डाडासीबा, संवाद सहयोगी। Dehra BJP Leader Amit Rana, युवा अधिवक्ता एवं देहरा विधानसभा क्षेत्र से तालुकात रखने वाले अमित राणा को भारतीय जनता पार्टी ने जिला देहरा में अहम ओहदा सौंपा है। भाजपा ने अमित राणा को संगठनात्मक जिला देहरा का प्रवक्ता एवं खेल प्रकोष्ठ का संयोजक भी नियुक्त किया है। अमित राणा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का करीबी भी माना जाता है। वहीं पिछले कई वर्ष से अमित राणा पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। भाजपा संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर साथ ही अमित राणा को पार्टी के प्रति कार्य देखते हुए यह ओहदा सौंपा गया है।
अमित राणा देहरा के रहने वाले हैं और पेशे से अधिवक्ता हैं। अमित राणा के पिता रजिंदर राणा भी पेशे से विधानसभा क्षेत्र के जाने माने वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। जानकारी के अनुसार अमित राणा नगर परिषद देहरा के पार्षद भी रह चुके हैं। साथ ही बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अस्पताल देरी से जाने और लक्षणों की अनदेखी के कारण गंभीर हालत में पहुंच रहे मरीज, जानिए विशेषज्ञों की राय
यह भी पढ़ें: कोरोना को हराने लगा हौसला, हिमाचल में कर्फ्यू के दौरान स्वस्थ होने की दर 75.50 फीसद हुई, देखिए आंकड़े
अमित ने कहा भारतीय जनता पार्टी से उन्हें गहरा लगाव है। वहीं पार्टी ने उन्हें संगठनात्मक जिला देहरा की बहुत ही बड़ी एवं अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिसे वह बखूबी, पूरी निष्ठा, ईमानदारी से निभाएंगे। अमित राणा ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, देहरा मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह का धन्यवाद करते हुए आभार भी व्यक्त किया है। वहीं मंडल अध्यक्ष निर्मल सिंह, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉक्टर सुकृत सागर ने प्रवक्ता अमित राणा को बधाई दी है।
यह भी पढ़ें: कांगड़ा में मां की मृत्यु के पांच दिन बाद कोरोना ने बेटे की भी ले ली जान, टांडा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम