Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Police: अभिषेक त्रिवेदी हिमाचल पुलिस में संभालेंगे एडीजीपी का पदभार

    By Neeraj Kumar AzadEdited By:
    Updated: Wed, 19 Jan 2022 08:30 AM (IST)

    HImachal Pradesh Police हिमाचल काडर के दिल्ली में तैनात 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी एनएसजी अभिषेक त्रिवेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। वह यहां एडीजीपी का पदभार संभालेंगे। अभिषेक त्रिवेदी 11 जनवरी को आइजी एसएसजी के पदभार से भारमुक्त हो गए हैं।

    Hero Image
    अभिषेक त्रिवेदी हिमाचल पुलिस में संभालेंगे एडीजीपी का पदभार

    यादवेन्द्र शर्मा, शिमला ।  हिमाचल काडर के दिल्ली में तैनात 1996 बैच के आइपीएस अधिकारी आइजी एनएसजी अभिषेक त्रिवेदी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौट रहे हैं। वह यहां एडीजीपी का पदभार संभालेंगे। अभिषेक त्रिवेदी 11 जनवरी को आइजी एसएसजी के पदभार से भारमुक्त हो गए हैं। अब 60 दिन के अवकाश के बाद 13 मार्च को प्रदेश में पदभार संभालने के संबंध में जानकारी प्रदेश पुलिस मुख्यालय को दी है। ऐसे में उनके केंद्र से प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद एडीजीपी का एक पद भर जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पुलिस मुख्यालय में एडीजीपी के तीन पद हैं जिसमें से वर्तमान में दो पद रिक्त हैं। इनमें से अनुराग गर्ग और अशोक तिवारी के केंद्रीय प्रतिनियुक्त पर जाने के कारण अब एडीजीपी कानून व्यवस्था और एडीजीपी आर्म्ड पुलिस एंड ट्रेनिंग का पद रिक्त है।

    अभिषेक से वरिष्ठ और 1996 बैच की आइपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल आइजी बीएसएफ नई दिल्ली में 2015 से सेवाएं प्रदान कर रही हैं। अभी उनके प्रदेश लौटने के संबंध में कोई जानकारी पुलिस मुख्यालय को नहीं मिली है। इसी बैच 1996 के अजय यादव केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आइजी संचार सीआरपीएफ नई दिल्ली में जनवरी 2018 से सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इनकी भी आने के संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। इनके बाद आनंद प्रताप ङ्क्षसह 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में आइजी पुलिस अकाडमी, प्रशिक्षण व रिसर्च का कार्यभार संभाले हैं। एडीजीपी बनने के लिए निर्धारित योग्यता को पूर्ण करते हैं।

    अतुल फुलझेले जाएंगे अब प्रतिनियुक्ति पर बीएसएफ में

    अतुल फुलझेले बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। इस संबंध में आदेश प्रदेश पुलिस मुख्यालय में आ गए हैं और एक माह में हिमाचल सरकार उन्हें भारमुक्त करने के आदेश के संबंध में निर्णय लेगी। वर्तमान में अतुल फुलझले आइजीसीआइडी क्राइम का कार्यभार देख रहे हैं।

    केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से अभिषेक त्रिवेदी भारमुक्त होकर आ गए हैं और 13 मार्च को अवकाश के बाद पदभार संभालेंगे। -डीके यादव, आइजी, पुलिस प्रशासन व कल्याण प्रदेश पुलिस मुख्यालय।