Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेंगे केजरीवाल, कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है आम आदमी पार्टी

    By Rajesh Kumar SharmaEdited By:
    Updated: Tue, 22 Mar 2022 12:01 PM (IST)

    Aam Aadmi Party In Himachal हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेशक इस साल के अंत तक होंगे। लेेकिन आम आदमी पार्टी प्रदेश में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह अप्रैल को नवरात्र के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे।

    Hero Image
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छह अप्रैल को नवरात्र के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे।

    शिमला, रमेश सिंगटा। Aam Aadmi Party In Himachal, हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेशक इस साल के अंत तक होंगे। लेेकिन आम आदमी पार्टी (आप) प्रदेश में सबसे पहले चुनावी हुंकार भरेगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान छह अप्रैल को नवरात्र के दौरान मंडी में रोड शो करेंगे। इसके जरिये पूरे प्रदेश को संदेश दिया जाएगा कि आप पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में उतर रही है। सूत्रों के अनुसार पार्टी कई नामी चेहरों पर दांव खेल सकती है। जिन लोगों की आप में शामिल होने की चर्चा है, उनमें भाजपा के एक विधायक और एक पूर्व सांसद का नाम भी है। हालांकि इन नेताओं ने अभी चुप्पी साध रखी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल विकास कांग्रेस (हिविकां) के तत्कालीन सुप्रीमो पंडित सुखराम ने वर्ष 1998 में भाजपा को सत्ता की सीढ़ी दी थी। हिविकां के सहारे पार्टी ने पहली बार पांच साल तक सरकार चलाई। अब करीब ढाई दशक बाद उसी मंडी से आप हिमाचल के लिए चुनावी शुरुआत करेगी। पंजाब के चुनाव से उत्साहित पार्टी का शुभारंभ कैसा होगा, इस पर पूरे प्रदेश की निगाहें लगी हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों में सियासी सेंधमारी शुरू हो गई है जो आने वाले दिनों में तेज होगी।

    किसे नुकसान पहुंचाएगी आप

    मजबूत काडर वाली भाजपा और विपक्ष में बैठकर सत्ता में आने के सपने देख रही कांग्रेस दोनों में आप किसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगी, इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। जिस दल के नेता और मतदाता ज्यादा छिटकेंगे, उसे अधिक नुकसान पहुंचेगा।

    क्‍या कहते हैं पार्टी नेता

    • हिमाचल प्रदेश आम आदमी पार्टी के प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने कहा छह अप्रैल को मंडी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आएंगे। वहां से पूरे प्रदेश के लिए संदेश दिया जाएगा। हिमाचल में आप सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
    • आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा रोड शो चौंकाने वाला होगा। कांग्रेस और भाजपा के भीतर आप से खलबली मची है। कई बड़े नेता आप में शामिल हो सकते हैं। मंडी में होने वाले कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से कार्यकर्ता आएंगे।