Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandi Pathankot Fourlane: ठानपुरी से परौर तक फोरलेन पर खर्च होंगे 815.68 करोड़, यहां बनेंगे बाईपास

    By Edited By:
    Updated: Wed, 06 Jul 2022 08:23 AM (IST)

    Mandi Pathankot Fourlane पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत ठानपुरी से परौर तक पहले चरण के पुनर्वास एवं उन्नयन व सुदृढ़ीकरण पर 815.68 करोड़ रुपये खर्च ...और पढ़ें

    Hero Image
    पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत ठानपुरी से परौर तक सुदृढ़ीकरण पर 815.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

    धर्मशाला, जागरण संवाददाता। Mandi Pathankot Fourlane, पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत ठानपुरी से परौर तक पहले चरण के पुनर्वास एवं उन्नयन व सुदृढ़ीकरण पर 815.68 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस बजट से भवनों, जमीनों के मुआवजे, पुनर्वास और सड़क सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने दी। उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा है कि ठानपुरी से परौर तक फोरलेन निर्माण के चरणों के पुनर्वास एवं उन्नयन व सुदृढ़ीकरण पर 815.68 रुपये खर्च होंगे। इस कार्य के लिए बजट जारी भी कर दिया है। पठानकोट-मंडी मार्ग की मौजूदा दूरी 220 किलोमीटर है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फोरलेन निर्माण से यह दूसरी 178 किलोमीटर रह जाएगी। इसके पहले चरण कंडवाल से सियुणी तक का अधिकतर कार्य हो चुका है और फोरलेन प्रभावितों को मुआवजा राशि भी दी जा चुकी है। अभी शाहपुर तक के चरण का कार्य चल रहा है। अब ठानपुरी से परौर के लिए केंद्र सरकार ने बजट जारी कर दिया है।

    दो स्थानों पर बनेंगे बाईपास

    • मटौर में बाईपास बनेगा।
    • नगरोटा बगवां में बाईपास बनेगा।
    • 53 मील व नगरोटा बगवां बाजार को प्रभावित नहीं किया जाएगा।

    थ्रीडी प्रोसेस से तैयार किया है मैप

    पठानकोट-मंडी फोरलेन का मैप थ्रीडी प्रोसेस की मदद से तैयार किया है। थ्रीडी प्रोसेस के तहत जहां-जहां से फोरलेन निकलना है उन क्षेत्रों का एक मैप तैयार किया जाता है। इसके तहत जो भी प्रभावित होता है उसकी पूरी जानकारी प्रशासन के पास होती है। इससे मुआवजा प्रक्रिया को पूरा करने में आसानी होती है। हालांकि चार गुना मुआवजा न मिलने का नूरपुर के लोगों ने विरोध संबंधित प्रशासन के समक्ष जताया है। थ्रीडी प्रोसेस पूरा होने के बाद यह स्थिति साफ हो जाएगी कि कौन कितना प्रभावित हो रहा है।

    फोरलेन से जिले में ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

    कंडवाल, नागाबाड़ी, राजा का बाग, जसूर, छतरोली, जाच्छ व बौढ़ पर विस्थापन की मार पड़ेगी। नगरोटा बगवां के तहत रजियाणा, सदरपुर, ठानपुरी, बड़ोई, कुनेहड़, कायस्थबाड़ी, रंहू, लाहडू, तरयाड़, द्रुगा, खटरैहड़, मुहालकड़, पंतेहड़, उपरली अंबाड़ी, झिकली अंबाड़ी, मलां खास, पुंखड, मलां, अंबाड़ी व गुहरेड़ा तक लोग प्रभावित होंगे। पालमपुर के चेली, टांडा, दरंग, परौर, झिकला मैंझा, फरेढ़, जसूं, भट्टू समूला, अरला, रायपुर टी एस्टेट, बाग बूहला, दैहन, वनघिहार, बदेहड़, कसौटी, पट्टी, दियोग्रां, परनोह, बडोहल, बगेहड़, मझैरनू, खुडली, रक्कड़, मझैरना व उपरला मझैरना क्षेत्र प्रभावित होंगे।