Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    पठानिया राजवंश का इतिहास गौरवमय

    By Edited By:
    Updated: Sun, 21 Dec 2014 09:09 PM (IST)

    संवाद सहयोगी, नूरपुर : नाग मंदिर जठेरे पठानिया कमेटी नागावाड़ी की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किय

    संवाद सहयोगी, नूरपुर : नाग मंदिर जठेरे पठानिया कमेटी नागावाड़ी की ओर से रविवार को समारोह का आयोजन किया और इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृषि एवं ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस मौके पर सुजान सिंह पठानिया ने प्रख्यात लेखक बीआर कपूर की ओर से लिखित पुस्तक पठानिया राजवंश का इतिहास का विमोचन किया। सुजान सिंह पठानिया ने कहा कि पठानिया राजवंश का इतिहास गौरवमय व कुर्बानियों से भरा रहा है। पठानिया राजवंश ने हमेशा से इतिहास व संस्कृति की रक्षा की है। समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान में पठानिया राजवंश का प्रमुख योगदान रहा है। पठानिया राजवंश के प्रयास से समाज को एक सूत्र में पिरोया गया है। उन्होंने पठानिया राजवंश के इतिहास पर पुस्तक प्रकाशित करने के लिए बीआर कपूर का विशेष रूप से आभार जताया। बीआर कपूर इससे पूर्व पठानकोट का इतिहास नामक पुस्तक भी लिख चुके है। इस मौके पर केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पठानिया राजवंश ने सभी धर्मो की रक्षा की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के शीतकालीन प्रवास के दौरान नाग मंदिर जठेरे पठानिया कमेटी की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा व उन्हे पूरा करवाया जाएगा। बीआर कपूर ने इस अवसर पर अमर शहीद वजीर राम सिंह पठानिया के जीवन बारे विस्तार से बताया। कमेटी के प्रधान नीलम पठानिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर नूरपुर रियासत के वंशज राजा दुर्गेश्वर सिंह, वजीर राम सिंह पठानिया के वंशज राजेश्वर पठानिया व मंडी बोर्ड के चेयरमैन राजिंद्र पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।